featured देश

मोदी कैबिनेट का विस्तार, 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

modi मोदी कैबिनेट का विस्तार, 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: मोदी सरकार के 2.0 के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार का कार्यक्रम पूरा हो गया है। 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें से 37 नए चेहरे जबकि 7 मंत्रियों का प्रोमोशन किया गया है। नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस समेत कई नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर का प्रोमोशन किया गया है। दोनों नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री

1- ज्योतिरादित्य सिंधिया
2- -भूपेंद्र यादव
3- पुरुषोत्तम रुपाला
4- जी किशन रेड्डी
5- अनुराग सिंह ठाकुर
6- नारायण राणे
7- सर्वानंद सोनोवाल
8- डॉ विरेंद्र कुमार
9- राम चंद्र प्रताप सिंह –आरसीपी सिंह
10- अश्विनी वैष्णव
11- पशुपति कुमार पारस
12- किरेन रिजिजू
13- राज कुमार सिंह
14- हरदीप सिंह पुरी
15- मनसुख मांडविया

इन राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

16- अनुप्रिया सिंह पटेल
17- पंकज चौधरी
18- डॉ एसपी सिंह बघैल
19- राजीव चंद्रशेखर
20- शोभा करांदलाजे
21- भानू प्रताप सिंह वर्मा
22- दर्शना विक्रम जर्दोश
23- मीनाक्षी लेखी
24- अन्नपूर्णा देवी
25- ए. नारायणस्वामी
26- कौशल किशोर
27- अजय भट्ट
28- बी एल वर्मा
29- अजय कुमार
30- देवुसिंह चौहान
31- भगवंत खुबा
32- कपिल मोरेश्वर पाटिल
33- प्रतिमा भौमिक
34- डॉ सुभाष सरकार
35- भागवत किशन राव कराड
36- डॉ राजकुमार रंजन सिंह
37- भारती प्रवीण पवार
38- विशेश्वर टुडु
39- शांतनु ठाकुर
40- डॉ मुंजापारा महेंद्र भाई
41- जॉन बार्ला
42- डॉ एल मुरुगन
43- निशिथ प्रमाणिक

कैबिनेट विस्तार से पहले कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

कैबिनेट विस्तार से पहले कई नेताओं ने इस्तीफा दिया, जिसमें सबसे बड़े नाम रविशंकर प्रसाद का था। केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ ही सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावे, केन्द्रीय कानून मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, श्रम मंत्री संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया।

Related posts

आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, प्रकाश झा पर फेंकी स्‍याही

Rahul

हर महिला को जरुर फॉलो करने चाहिए ये टिप्स, नहीं तो हो सकता है ये नुकसान

mohini kushwaha

क्या सर्जिकल स्ट्राइक को सियासी रंग देना सही है ?

bharatkhabar