Breaking News featured देश

पीएम मोदी पहुंचे असम, हवाई दौरा कर लेंगे बाढ़ के हालात का जायजा

PM Modi, Assam,flood

नई दिल्ली। असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर आज पीएम मोदी इस भयावह स्थिति का जायजा लेने खुद असम पहुंच चुके हैं। अपनी असम यात्रा के पहले सोमवार को पीएम ने बाढ़ पीड़ितों की लिए 2-2-लाख के मुआवजे का ऐलान कर दिया था। इसके साथ ही पीएमओ की ओर से बाढ़ के कारण गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए भी 50 हजार-50 हजार रूपये की सहायता का ऐलान कर दिया गया था।

PM Modi, Assam,flood
see the circumstances of the flood

आज खुद पीएम मोदी असम में बाढ़ की भयावह स्थिति के साथ वहां हो रहे बचाव के कार्यों का भी जायजा लेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी बाढ़ के हालात से निपटने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक भी करेंगे। इस बैठक में देश के पूर्वोत्तर राज्य़ों असम, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड तथा मणिपुर में बाढ़ के कारण उत्पन्न भयावह स्थिति का आंकलन भी करेंगे। इस बैठक में इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

असम समेत पूर्वोत्तर के अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड तथा मणिपुर में बाढ़ के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक बाढ़ में डूब के मरने वालों की संख्या इन राज्यों में 83 हो गई है। लगातार कई इलाकों में बारिश ने हालात बदत्तर बना दिए हैं। इस राज्यों में ब्रह्मपुत्रा के साथ दामोदर, कोनार और सिवनी नदियां भी कहर बरपा रही हैं। इन हालातों के चलते लोगों को खाने-पीने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनडीआरएफ के साथ राज्य की कई ईकाईयां राहत के कामों में लगी हुई हैं।

Related posts

बिहार कांग्रेस में बढ़ते बगावती सुर, आने वाला समय पार्टी के लिए होगा हानिकारक !

Pradeep sharma

देश में कोरोना के 24 घंटों में सामने आए 3967 नए केस, संक्रमित लोगों की संख्या 81,000 के पार

Rani Naqvi

महात्मा गांधी की पड़पोती को इस देश ने भेजा सलाखों के पीछे, लाखों रुपए का लगाया जुर्माना

Shailendra Singh