featured देश

चक्रवात यास: पीएम मोदी ने प्रभावित राज्यों का किया हावई सर्वे, 1000 करोड़ रुपए की राहत राशि का किया ऐलान

PM Modi cyclone 1 चक्रवात यास: पीएम मोदी ने प्रभावित राज्यों का किया हावई सर्वे, 1000 करोड़ रुपए की राहत राशि का किया ऐलान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चक्रवात यास से प्रभावित राज्य ओडिशा और पश्चिम बंगाल का हावई सर्वे किया। और यास से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। नुकसान का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी ने दोनों प्रभावित राज्यों के लिए सहायता राशि पैकज का ऐलान किया। पीएम कार्यालय के अनुसार ओडिशा को तत्काल प्रभाव से 500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पश्चिम बंगाल और झांरखंड को मिलाकर नुकसान के हिसाब से बाकी 500 रुपए दिए जाएंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि, नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम राज्यों का दौरा करेगी। आकलन के आधार पर आगे की सहायता दी जाएगी। पीएम ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड को आश्वासन दिया कि केंद्र इस कठिन समय में राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने चक्रवात से जान गंवाने वाले परिवार को 2-2 लाख रुपएऔर गंभीर रूप से घायल को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

पीएम मोदी दिल्ली से रवाना होने के बाद पहले भुवनेश्वर गए, यहां उन्होंने समीक्षा बैठक की। बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

चक्रवात यास बुधवार को ओडिशा के तटीय इलाके से टकराया था। चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि इसके कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

पश्चिम बंगाल सरकार ने दावा किया है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।‘ताउते’ के बाद एक सप्ताह के भीतर देश के तटों से टकराने वाला ‘यास’ दूसरा चक्रवाती तूफान है।

Related posts

सीएम योगी अक्टूबर में शुरू करेंगे चुनावी यात्रा

Neetu Rajbhar

दिल्ली में 8 साल की बच्ची का शव मिला, पास में रखी थी कुल्हाड़ी

bharatkhabar

सीएम ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक का निलंबन समाप्त करने के दिए निर्देश

mahesh yadav