featured देश

पीएम मोदी ने किया 2 योग पुरस्कारों का ऐलान

Modi Yoga 05 पीएम मोदी ने किया 2 योग पुरस्कारों का ऐलान

चंडीगढ़। आज पूरा विश्व दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर इस खास दिन दिए जाने वाले दो योग पुरस्कारों की घोषणा की। इन पुरस्कारों में एक राष्ट्रीय एवं दूसरा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। मोदी ने चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में लगभग 30,000 योगार्थियों को संबोधित करते यह जानकारी दी।

Modi Yoga 05

अपने संबोधन के दौरान घोषणा करते हुए पीएम ने कहा कि मैं आज सरकार की ओर से दो पुरस्कारों का ऐलान कर रहा हूं। इसमें से एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए जबकि दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों को अंतर्राष्ट्रीय योग पुरस्कार और राष्ट्रीय योग पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा।” उन्होंने कहा कि इनसे संबंधित नियम-कायदे बनाने एवं ज्यूरी का निर्णय लेने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा।

Related posts

यूपी पुलिस ने अब नशे पर लगाम लगाने का उठाया जिम्मा, जानिए कैसे

Aditya Mishra

Tokyo Olympic 2020: भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी, ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद

pratiyush chaubey

पुलिस को चकमा देने के लिए हनीप्रीत ने बदला हुलिया !

Pradeep sharma