featured देश

पीएम मोदी ने मन की बात में चीन को दी बड़ी चुनौती..

MANN KI BAAT पीएम मोदी ने मन की बात में चीन को दी बड़ी चुनौती..

महीने के आखिरा रविवार को पीएम मोदी मन की बात करते हैं। आज भी उन्होंने मन की बात में कई अहम मुद्दे जानता के सामने रखे। इसके साथ ही चीन की बढ़ती मनमानी पर भी बड़ा बयान दिया।उन्होंने अपने संबोधन में चीन से चल रहे विवाद को लेकर कहा कि आपदाओं के बीच हमारे कुछ पड़ोसियों द्वारा जो हो रहा है, देश उन चुनौतियों से भी निपट रहा है।

chaina 2 1 पीएम मोदी ने मन की बात में चीन को दी बड़ी चुनौती..एम ने चीन व भारत के बीच सीमा विवाद पर बोलते हुए कहा कि भारत की जमीन पर आंख उठाने वालों को करार जवाब मिलेगा। भारत अगर दूसरे देशों से मित्रता निभाना जानता है तो आंखों में आंखें डालकर जवाब भी देना भी जानता है। हमारे 20 शहीद सैनिकों ने दिखा दिया कि भारत माता की रक्षा मे वो किसी भी हद तक जा सकते हैं।शहीद के परिजन के बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा कि हमारे कानों में शहीद के पिता की आवाज गूंजती है। शहीद के पिता ने बिहार में कहा था कि वे अपने पोते को भी सेना में भेजेंगे ताकि वो अपने पिता की तरह ही देश सेवा कर सके। शहीदों के सामने आज पूरा देश नतमस्तक है।

पीएम ने डिफेंस मामले पर बोलते हुए कहा कि आज देश डिफेंस के मामले में आगे बढ़ रहा है. आजादी से पहले भारत डिफेंस के मामले में काफी आगे था। देश में स्वदेशी हथियार बनाए जाते थे. हम कई देशों से आगे थे लेकिए धीरे धीरे कर डिफेंस हथियारों के निर्माण में हम पीछे होते चले गए। लेकिन अब भारत फिर से डिफेंस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है।इसके साथ ही पीएम मोदी ने अनलॉक लॉकडाउन पर बोलते हुए कहा कि, हमें देश में अनलॉक के दौरान 2 अहम बातों पर ध्यान देना है।

पहला कोरोना को हराना और दूसरा अर्थव्यवस्था को मजबूत करना. अनलॉक को लेकर पीएम ने लोगों से निवेदन किया कि सभी लोग 2 गज दूरी, फेस मास्क व उचित सावधानियां जरूर बरतें ताकि कोरोना संक्रमण ज्यादा न हो सके। अनलॉक के दौरान हमें और भी ज्यादा सावधान रहना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज उनकी जन्म शताब्दी वर्ष है। पीएम ने कहा कि वे कई भाषाओं के ज्ञाता थे। वे भारतीय मूल्यों को जानते थे, लेकिन पाश्चात्य संस्कृति से भी अच्छी तरह वाकिफ थे। किशोरावस्था में ही उन्होंने आजादी की लड़ाई में भाग लिया। छोटी उम्र से ही वो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते थे।

https://www.bharatkhabar.com/nepal-constructing-roads-along-border-indian/
इस तरह उन्होंने जनता के सामने कई मुद्दे रखते हुए कई सारी मन की बात की।

Related posts

सामाजिक क्रांति, आंदोलनों के कारण आनंदीबेन का इस्तीफा: लालू

bharatkhabar

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2020, आज शाम तक 426 ई -पास जारी

Samar Khan

Andrew Symonds Death: साइमंड्स की कार एक्सीडेंट में मौत, खेल जगत में शोक की लहर

Rahul