Breaking News featured देश

पीएम मोदी ने किया प्रवासी भारती दिवस सम्मेलन का उद्घाटन, आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर

31c04902 b196 416d 98e5 4d42feee4183 पीएम मोदी ने किया प्रवासी भारती दिवस सम्मेलन का उद्घाटन, आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर

नई दिल्ली। देश में प्रत्येक दिन को किसी न किसी विशेष दिन के रूप में मनाया जाता है। इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रवासी भारती दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। कोविड-19 महामारी के बीच 16वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का मुख्य विषय आत्मनिर्भर भारत में योगदान है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीता साल हम सभी के लिए बहुत चुनौतियों का साल रहा है, लेकिन इन चुनौतियों के बीच विश्वभर में फैले भारतीय मूल के साथियों ने जिस तरह काम किया है, अपना फर्ज निभाया है वो हम सभी के लिए गर्व की बात है। यही तो हमारी मिट्टी के संस्कार हैं।

भारत सबसे अधिक रिकवरी रेट वाले देशों में- 

बता दें कि उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कोने-कोने से हमें भले इंटरनेट से जोड़ा गया है। लेकिन हम सबका मन हमेशा से मां भारतीय से जुड़ा है, एक दूसरे के प्रति अपनत्व से जुड़ा है। उन्होंने कहा, ”भारत ने जो नई व्यवस्थाएं विकसित की हैं उनकी कोरोना की इस समय में वैश्विक संस्थाओं ने प्रशंसा की है। आधुनिक टेक्नोलॉजी ने गरीब से गरीब को मजबूत करने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है उसकी चर्चा विश्व के हर कोने में है, हर स्तर पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि कोरोना काल में आज भारत दुनिया के सबसे कम मृत्यु दर और सबसे अधिक रिकवरी रेट वाले देशों में है। आज भारत एक नहीं, बल्कि दो मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में भारत ने फिर दिखा दिया कि हमारा सामर्थ्य क्या है, हमारी क्षमता क्या है। इतना बड़ा लोकतांत्रिक देश जिसकी एकजुटता के साथ खड़ा हुआ उसकी मिशाल दुनिया में नहीं है।

कोरोना लॉकडाउन में भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत लाया गया-

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा, भारत सरकार हर समय, हर पल आपके साथ, आपके लिए खड़ी है। दुनियाभर में कोरोना लॉकडाउन से विदेशों में फंसे 45 लाख से ज्यादा भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत लाया गया। विदेशों में भारतीय समुदायों को समय पर सही मदद मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए गए। इसके साथ ही प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। समारोह के दौरान वर्ष 2020-21 के प्रवासी भारतीय सम्मान के विजेताओं के नाम की घोषणा की जायेगी। सम्मेलन में इसमें सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी प्रमुख संबोधन देंगे।

Related posts

ड्यूटी के दौरान जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Trinath Mishra

घर में छिपा दुश्मन है जाकिर नाईक: शिवसेना

bharatkhabar

जानें टीवी स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले भोजपुरी एक्टर की कमाई

Trinath Mishra