featured यूपी

राम मन्दिर निर्माण कार्य में तेजी के लिए लगाया गया प्लांट,देखिये तस्वीरें

bharat khabar ayodhya राम मन्दिर निर्माण कार्य में तेजी के लिए लगाया गया प्लांट,देखिये तस्वीरें

लखनऊ। अयोध्या में रामलला के मन्दिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण् कार्य में और तेजी लाने के लिए दो शिफ्टों में काम होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है इसके लिए श्रमिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा पूरे कार्य पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। वहीं श्रमिकों की सूरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं।

bharat khabar ayodhya 1 राम मन्दिर निर्माण कार्य में तेजी के लिए लगाया गया प्लांट,देखिये तस्वीरें

राम मन्दिर निर्माण के लिए करीब पचास फिट गहरी नींव खोदी जा चुकी है। वहीं 400 फीट लम्बा, 300 फीट चौड़े क्षेत्र में 10-10 इंच मोटी 10 लेयर एक के ऊपर एक पड़ चुकी है।

निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए सोमवार को बैचिंग प्लांट-3 का शुभारम्भ किया गया है। यह गिट्टी, पत्थर का पाउडर ( stone dust ) पत्थर कोयला की राख, सीमेंट, पानी का मिश्रण तैयार करने का आटोमैटिक प्लाण्ट है।

bharat khabar ayodhya 3 राम मन्दिर निर्माण कार्य में तेजी के लिए लगाया गया प्लांट,देखिये तस्वीरें

बताया जा रहा है कि दो बैचिंग प्लांट पहले से काम कर रहे थे, आज तीसरा प्लाण्ट चालू हुआ है। इस प्लांट का शुभारंभ स्वामी कमलनयन दास जी महाराज एवं महन्त सुरेश दास जी महाराज ने किया। इस प्लांट की अधिकतम क्षमता 120 घनमीटर प्रति घण्टा बतायी जा रही है।

इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास और मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास उपस्थित थे।

Related posts

Bihar News: होमवर्क न करने पर टीचर ने बच्चे को छत से फेंका, घायल, आरोपी अरेस्ट

Rahul

Uttar Pradesh: शिवपाल यादव करने लगें महाभारत की बात, मुलायम यादव की कुर्बानी पर क्या फिर छिड़ी जंग?

Neetu Rajbhar

अल्मोड़ा: जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री ने किया जनता को संबोधित, कहा- 7 साल में पिछले 40 साल का रिकॉर्ड टूटा

Saurabh