Breaking News यूपी

15 सितंबर से झंडा लगाओ… अभियान की शुरूआत करेगी सपा

WhatsApp Image 2021 09 04 at 6.57.48 PM 15 सितंबर से झंडा लगाओ... अभियान की शुरूआत करेगी सपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी 15 सितंबर से पार्टी का झंडा लगाओ अभियान की शुरूआत करेगी। इसके लिए जिला इकाई ने शनिवार को बैठक कर रणनीति तैयार की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि बूथ को मजबूत कर 2022 में सरकार बनाने के प्रण को साकार किया जाए।

कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने हेतु प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक मतदाओं को जोड़ने के निर्देश दिये।

उन्होंने 15 सितम्बर से ‘पार्टी का झण्डा लगाओ अभियान’ चलाने के लिए सभी विधानसभा, ब्लाक, नगर पंचायत, सेक्टर, बूथ एवं वार्डों के कार्यकर्ताओं को लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि खेत-खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो ‘किसान पटेल यात्रा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 23 सितम्बर को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के लखनऊ आगमन पर टोल प्लाजा, निगोहां मोहनलालगंज से प्रदेश कार्यालय तक उनके भव्य स्वागत की तैयारियों पर बल दिया।

WhatsApp Image 2021 09 04 at 6.57.46 PM 15 सितंबर से झंडा लगाओ... अभियान की शुरूआत करेगी सपा

बैठक में पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व मंत्री आर के चौधरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सी एल वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव विजय सिंह, वीर बहादुर सिंह, पूर्व विधायक गोमती यादव, इन्दल रावत, इरशाद खान, टी बी सिंह, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड पूर्व राष्ट्रीय सचिव नागेन्द्र सिंह यादव, वरिष्ठ नेता मनोज यादव, पूर्व जिला महासचिव राशिद अली, कमला यादव, जिला उपाध्यक्ष मान सिंह वर्मा, अनिल पासी, सुभाष यादव एडवोकेट, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामगोपाल यादव, रूप नारायण यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महताब सिंह यादव, रूद्र विनायक यादव, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग शंकर लोधी, सोनू कनौजिया, जिला सचिव राजकुमार यादव, मो0 अकरम ‘बब्लू’, मो0 इब्राहीम, पंकज रावत, मनोज यादव, रामलखन यादव, हरिशकर यादव, जिलाजीत पाल, पन्ना लाल रावत, सुहागवती, अर्जुनी गोसाईं, रियाज अहमद, आदिल इदरीश, रामकिशोर यादव ‘जग्गी’, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ0 मोहनलाल पासी, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष रामबाबू चैरसिया, सांस्कृति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ‘गुड्डू’, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेश रावत, सरोजनी नगर विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, मलिहाबाद विधानसभा महासचिव मोईन खान, शिवम यादव ‘गोलू’, विपुल मित्र यादव, सुनीता कश्यप, ममता रावत, चांदनी चौरसिया, अनीता रावत उपस्थित रहीं। साथ ही महिला सभा के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सरोजनी अम्बेडकर, सुप्रिया कश्यप और इन्द्राणी रावत को जिला सचिव मनोनीत किया गया।

Related posts

राइस मिल पर खाद्य विभाग का छापा,14 क्विंटल राइस ब्रान ऑयल सीज

Rahul

राहुल की तुलना मोदी से करना गलत, 2019 में एनडीए बनाएगी सरकार: अठावले

lucknow bureua

यूपी में कल से शुरु होगा आवासीय स्कूलों का पठन-पाठन

sushil kumar