featured धर्म

Pitru Paksha 2022: पितरों की नाराजगी के हैं ये संकेत, कहीं आपके साथ तो नहीं हो रहा घटित

इस वजह से किया जाता है श्राद्ध, जाने इसका महत्व

Pitru Paksha 2022:  हिंदू धर्म शास्त्रों में मृत पूर्वजों का तर्पण करना जरूरी माना जाता है। कई बार कुछ कारणों के चलते मृत पूर्वज नाराज हो जाते हैं, जिसे शास्त्रों में अशुभ माना गया है। तो आप इन कारणों से पता लगा सकते हैं कि कि मृत पूर्वज आपसे नाराज हैं…….

ये भी पढ़ें :-

दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढही, चार लोग रेस्क्यू, छह अभी फंसे

घर में पीपल का उगना
यदि किसी घर में पीपल का पेड़ उगता है तो यह उस घर के लिए अशुभ हो सकता है। अगर किसी घर में बार-बार हटा देने के बाद भी पीपल का पेड़ उग जाता है तो यह पितृदोष की निशानी है। यह संकेत करता है कि आपके मृत पूर्वज आपसे नाराज हैं।

खाने में बाल
कई बार यदि खाना खाते समय आपके भोजन में से बाल निकलता है तो तुरंत सतर्क हो जाएं, क्योंकि इसे पितृदोष के लक्षण के रूप में माना जाता है। परिवार में कई बार किसी एक ही सदस्य के साथ ऐसा होता है कि उसके खाने में से बाल निकलता है। यह बाल कहां से आया इसका कुछ पता नहीं चलता। यहां तक कि उस व्यक्ति के रेस्टोरेंट आदि में जाने पर भी वहां उसके खाने में से बाल निकलता है। वहीं परिवार के लोग उसे ही दोषी मानते हुए उसका मजाक तक उडाते है।

दुर्गंध आना
कुछ लोगों के घर से दुर्गंध आती है, लेकिन कहां से आ रही है ये पता नहीं चलता। हफर कुछ समय बाद कई बार उन्हें इस दुर्गंध का पता चलना ही बंद हो जाता है, लेकिन बाहर के लोग उन्हें बताते हैं कि ऐसा हो रहा है, ऐसे में इस स्थिति को भी पितृदोष के लक्षण में माना गया है।

स्वप्न में बार बार पूर्वजों का आना
अपने सपने में लगातार अपने पूर्वजों को देखना, या सपने में आकर पूर्वजों का हमारी ओर कुछ इशारा करना भी पितृ दोष का ही लक्षण माना जाता है।

शुभ कार्य में अड़चन
आप कोई त्यौहार या कोई उत्सव मना रहे हैं कि तभी ऐसा कुछ घटित हो जिससे रंग में भंग वाली स्थिति बन जाए। तो ऐसे में खुशी का माहौल बदल जाता है। माना जाता है कि शुभ अवसर पर कुछ अशुभ घटित होना पितरों के असंतुष्ट होने का संकेत माना जाता है।

घर के किसी एक सदस्य का कुंवारा रह जाना
किसी परिवार में किसी व्यक्ति के काफी उम्र होने के बाद भी विवाह नहीं हो पाना अच्‍छा संकेत नहीं माना जाता है। उस घर में यदि किसी कुंवारे व्यक्ति की पहले मृत्यु हो चुकी है तो ऐसी स्थिति को भी पितृ दोष से जोड़कर देखा जाता है।

प्रॉपर्टी की खरीदने में परेशानी
कई बार एक बहुत अच्छी प्रॉपर्टी एक हिस्सा कई कोशिशों के बाद भी नहीं बिक नहीं पाता। कोई खरीदार मिलने पर भी बात नहीं बनती। यहां तक की अंतिम समय पर सौदा कैंसिल हो जाता है।

बहुत अधिक सोचना
कई बार ऐसा देखने में आया है कि सही काम को करने के लिए भी कोई व्यक्ति बहुत अधिक सोच-विचार करता है। यदि किसी काम के बारे में कोई बहुत अधिक सोच रहा हो या उसे ऐसा लगे कि वह किसी काम को करते हुए कहीं फंस गया है तो यह उसके लिए शुभ संकेत नहीं है। इसके पीछे पितृदोष हो सकता है।

Related posts

4 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

जब देश गूंज उठा इंकलाब के नारों से….

lucknow bureua

गलवान घाटी पर चीन फिर कर रहा हिंसा भड़काने की कोशिश, जानिए क्या चाहता है चीन?

Mamta Gautam