लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बैठक कर कोरोना टीकाकरण को लेकर उचित दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के टीकाकरण को लेकर CM योगी ने विशेष पहल शुरू करने का निर्देश जारी किया है।
CM द्वारा दिये निर्देशों के अनुसार अब राज्य के सभी 75 जिलों में महिलाओं का विशेष रूप से टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी 75 जिलों में पिंक बूथ बनाये जाएंगे। इन बूथ पर सिर्फ महिलाओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
बता दें कि पिंक बूथ पर महिला अधिकारी और महिला स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए जाएंगे। इन बूथ पर आने वाले महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
गौरतलब है की प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के अभियान में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखी गयी है। जिसके कारण एक दिन में सबसे ज्यादा टीका लगवाने वाला राज्य का दर्जा उत्तर प्रदेश ने अपने नाम कर लिया है।