featured यूपी

यूपी में आज से शुरू हुआ पिंक बूथ अभियान, यहां पर महिलाओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

यूपी में आज से शुरू हुआ पिंक बूथ अभियान, यहां पर महिलाओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। पूरे प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए प्रदेश की सरकार अब जिलों में पिंक बूथ बना रही है। इन पिंक बूथों का आज से संचालन शुरू हो गया है।

यूपी के 75 जिलों में इन पिंक बूथों को बनाया गया है। इन बूथों की की खास बात यह है कि यहां पर सिर्फ महिलाओं का ही टीकाकरण किया जाएगा। यहां पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की ही तैनाती की जायेगी। यहां पर नर्सें, वार्ड आया और पुलिस कर्मी महिलाएं ही होंगी। वहीं, राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी दो पिंक बूथ बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है और कई जिलों में वैक्सीनेशन लगभग-लगभग समाप्त होने की कगार पर है। वहीं लखनऊ में भी मेगा वैक्सीन कैंप बनाने के बाद अब महिलाओं की सुविधा के लिए अलग से इन पिंक बूथों को तैयार किया गया है। हलांकि लखनऊ के सिविल अस्पताल में पहले से ही महिला फ्रेंडली बूथ बनाकर महिलओं का अलग से वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने ध्वजारोहण किया, देश को दी बधाई

Rani Naqvi

राजस्थान में मानसून चरम पर, प्रदेश के 16 जिले में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Trinath Mishra

प्रधानमंत्री मोदी का मजाक उड़ाने पर तन्मय भट्ट पर हुई एफआईआर दर्ज

Pradeep sharma