पीलीभीत: बीजेपी सांसद वरुण गांधी क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए सामने आए। गुरुवार को दिल्ली से वह सीधे पीलीभीत पहुंचे। जहां उन्होंने कोरोना महामारी के बाद आर्थिक संकट झेल रहे लोगों की मदद की। इन सभी लोगों पर महामारी ने बड़ा कहर बरपाया है।
चेक देकर की आर्थिक मदद
पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने ऐसे परिवार जिनके प्रमुख सदस्य की महामारी के दौरान मौत हो चुकी है, उनको आर्थिक सहायता राशि का चेक सभी को दिया गया। कोरोना पीड़ित परिवारों को वरुण गांधी खुद सहायता राशि देने पहुंचे। मोहल्ला देश नगर, मरावरी ब्लॉक और आवास विकास कॉलोनी में उन्होंने लोगों की आर्थिक मदद की।
I see my constituency as an extension of my family, and I feel that I must protect them from their grief as much as possible.
In and around Pilibhit City, I visited numerous families where the main earner has died of COVID, and tried to help them in my own small way. pic.twitter.com/BVTuZfyMzN
— Varun Gandhi (@varungandhi80) July 1, 2021
इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा क्षेत्र मेरे परिवार का ही एक हिस्सा है। इनके सुख दुख में हर यथासंभव मदद करना मेरा कर्तव्य है। आज ऐसे कई जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई।
उत्तर प्रदेश स्वागत द्वार का हुआ शिलान्यास
इसके पहले यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश स्वागत द्वार का शिलान्यास वरुण गांधी के द्वारा किया गया। यह द्वार मझोला के पास बनाया गया है। इस कार्यक्रम के बाद सीधे वह आर्थिक सहायता देने जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे। यह पहली बार नहीं है, जब वरुण गांधी अपने क्षेत्र में मदद के लिए गए हैं। इसके पहले भी वह ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य जरूरी चीजें लेकर महामारी के दौरान पहुंचे थे।