featured दुनिया

इंसानों के साथ परिंदो के लिए आफत बना कोरोना ली हजारों कबूतरों की जान..

corona 1 3 इंसानों के साथ परिंदो के लिए आफत बना कोरोना ली हजारों कबूतरों की जान..

कोरोना के चलते पूरी दुनिया परेशान है। तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना की दवाई नहीं बन पा रही है। जिसकी वजह से लगातार लाखों को लोग संक्रमित होकर अपनी जान गंवा चुके हैं तो वहीं देश हो या दुनिया हर जगह भूखमरी जैसे हालात पैदा हो गये हैं। जिसकी वजह अब बेजुबान पक्षियों की जान आफत में आ गई है।

corona 1 1 इंसानों के साथ परिंदो के लिए आफत बना कोरोना ली हजारों कबूतरों की जान..
अफगानिस्तान में भूख के कारण 1 हजार से अधिक कबूतरों ने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार, ये कबूतर मजार-ए-शरीफ के प्रसिद्ध नीली मस्जिद में पाले गए थे।कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण यह मस्जिद लंबे समय से बंद थी। इस कारण इन कबूतरों को दाना नहीं मिल पाया और इनकी मौत हो गई। अब मस्जिद प्रशासन और सरकार एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

इतनी बड़ी संख्या में कबूतरों की मौत के बाद प्रशासन भी सकते में आ गई। आनन-फानन में स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता से कबूतरों के शवों को मस्जिद परिसर से हटाया गया।
ये सफेद कबूतर मस्जिद परिसर में ही रहते थे और इनके दाना-पानी का प्रबंध भी मस्जिद प्रशासन ही करवाता था।

https://www.bharatkhabar.com/uddhav-thackeray-warns-about-lockdown/
कोरोना वायरस के संक्रमण से पहले यहां रोज हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते थे। इस दौरान वे इन कबूतरों को दाना भी खिलाते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया था और मस्जिद प्रशासन ने भी दाना देने की व्यवस्था नहीं की।
जिसकी वजह से हजारों कबूतरों की जान चली गई है। खबर के फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Related posts

राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 25 अगस्त तक जमानत याचिका पर सुनवाई सुरक्षित

Saurabh

अमेरिका की कंपनी ने आमिर अली को दिया 70 लाख रुपये सालाना पैकेज, इलेक्ट्रीशियन का हैं बेटा

Rani Naqvi

शीतकालीन सत्र का पहला दिन, वाजपेयी-अनंत कुमार और सोमनाथ को दी गई श्रद्धांजलि

Ankit Tripathi