हरियाणा। हरियाणा के करनाल जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां मेरठ रोड पर एक पिकअप जीप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई है। दोनों वाहनों के बीच यह आमने सामने की टक्कर हुई है। हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि इसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में 14 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिकअप में कुल 21 लोग सवार हो रखे थे।
घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। पूरी घटना ढाकवाला गुजरा गांव के पास हुई है। जो लोग दुर्घटना की चपेट में आए हैं वह हरिद्वार से आ रहे थे। सभी लोगों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां दो लोगों का हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के वक्त मौके पर हड़कंप मच गया। हादसा होते ही लोगों की भीड़ यहां पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। जिसके बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांकड़ा थाना के राजगढ़ गांव के पास दोनों गाड़ियां एक दूसरे से टकराई है। पिकअप में बच्चे भी सवार हो रखे थे। बच्चों के अलावा इस पर अन्य लोग भी सवार थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।