मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में महिला अपराध को रोकने लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की तमाम कोशिशें विफल होती दिखाई दे रही हैं। बरेली में गैंगरेप के बाद अब मुरादाबाद में दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने नाकू की नोंक पर उसे अपनी हवश का शिकार बनाया है। इसके बाद मुंह बंद रखने के लिए आरोपित ने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। शुक्रवार को पीड़िता के परिवार ने एसएसपी कार्यालय में इंसाफ की गुहार लगाई है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
डरा-धमका कर किया दुष्कर्म
मुरादाबाद जिले में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि कई साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह बेटी और बेटे के साथ मायके में रहती है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक अक्सर उसकी बेटी पर अश्लील कमेंट करता था।
पीड़िता ने बताया कि, बीती 20 फरवरी को पड़ोसी चाकू लेकर उसके घर में घुस आया। फिर आरोपित ने चाकू की नोक पर बेटी से हैवानियत की हदें पार कर दीं। दुष्कर्म के बाद आरोपित ने बेटी को धमकी भी दी। कहा कि, इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा।
परिवार को खो-देने के डर से पीड़िता ने यह जानकारी किसी को नहीं दी। इसके चलते आरोपित के हौंसले बुलंद हो गए। आरोप है कि बीती छह जून को आरोपित दोबारा चाकू लेकर उसके घर में घुस आया। फिर से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस बार बेटी के चीखने पर आरोपित वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में बताया।