अयोध्या की रामलीला: अयोध्या में 9 दिनों तक चलने वाली रामलीला की शुरुआत 17 सितम्बर को हो चुकी है। जिसके बाद आज रामलीला के मंचन का पाचवां दिन हैं। सरयू किनारे स्थित लक्ष्मण किला मंदिर में रामलीला का मंच सजाया गया हैं। इस रामलीला में किदार करने वाले जाने-माने फिल्मी कलाकर हैं। राम की भूमिका में सोनू डागर और सीता की भूमिका में कविता जोशी तो वहीं रावण का किरदार शहबाज खान निभा रहे हैं।
भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी अंगद और गोरखपुर से सांसद रवि किशन भरत की भूमिका में निभाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामलीला देखने के लिए विजयादशमी के दिन पहुंचेंगे। पहली बार इसका प्रसारण दूरदर्शन व डीडी भारती चैनल पर हो किया जा रहा हैं।
अयोध्या में सरयू तीरे हो रही रामलीला को दूरदर्शन के माध्यम से पूरा देश देख रहा है। मंचन में कई फिल्मी कलाकार भाग ले रहे हैं।फिल्मी कलाकार असरानी नारद की भूमिका इन दिनों निभा रहे हैं। अयोध्या की रामलीला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी, अयोध्या शोध संस्थान और मेरी मां फाउंडेशन के सौजन्य से हो रही है।
Photos Gallery : अयोध्या की रामलीला, रामलीला में कलाकारों ने बांधा समा, किया मंत्र मुग्ध