featured देश राज्य

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर नहीं लगा ब्रेक,मुंबई में पेट्रोल 86.91 रु./ली, दिल्ली में 79.99 रु./ली

price petrol diesel पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर नहीं लगा ब्रेक,मुंबई में पेट्रोल 86.91 रु./ली, दिल्ली में 79.99 रु./ली

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 48 पैसे महंगा हुआ है तो डीजल की कीमत में 52 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। बढ़त के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 72 रुपये के पार चली गई है। पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरीके बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 79.99 रु./ली हो गई है तो वहीं डीजल की कीमत 72.07 रु./ली हो गई है। दिल्ली में कल की कीमतों की बात करें तो पेट्रोल 79.51 रु./ली था वहीं डीजल 71.55 रु./ली था।

 

price petrol diesel

 

 

ये भी पढें:

 

चुनाव लड़ने के लिए वहां का निवासी होना जरूरी नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,तीन बदमाश गिरफ्तार

 

मुंबई की बात करें तो मंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोतरी की गई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 48 पैसे और डीजल की कीमत में 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की नई कीमत 87.99 रु./ली है तो वहीं डीजल की कीमत 76.51 रु./ली हो गई है। मुंबई में कल की कीमतों की बात करें तो पेट्रोल 86.91 रु./ली था वहीं डीजल 75.96 रु./ली था।

 

वहीं पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस 10 सितंबर को भारत बंद का आयोजन किया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के अलावा LPG गैस की कीमत दोगुनी हो चुकी है। दूध से लेकर प्लेटफार्म टिकट तक के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों से बात हुई है, वो भी भारत बंद में सहयोग और समर्थन करने को तैयार हैं। सुरजेवाला ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम के 3 बजे तक भारत बंद रहेगा।

 

ये भी पढें:

उत्तराखंडःराज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सेवाएं मिलेगीं
उत्तराखंडः 3632 करोड़ रूपये की समेकित सहकारी विकास परियोजना को प्रदेश में लाया जा रहा है-मुख्यमंत्री

 

By: Ritu Raj

Related posts

Bank Holidays in January 2023: जनवरी में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें लिस्ट

Rahul

अंतरिक्ष की सैर कर लौटे अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस, रचे कई इतिहास-देखें वीडियो

pratiyush chaubey

राजधानी दिल्ली में ऑड-ईवन पॉलिसी को लागू किए जाने के फैसले पर नितीन गडकरी ने जताई असहमति

Rani Naqvi