featured देश

Petrol-Disel Price: फिर बढ़े तेल के दाम, दिल्ली समेत जानें अपने शहर का हाल ?

petrol bunk 1553584346 Petrol-Disel Price: फिर बढ़े तेल के दाम, दिल्ली समेत जानें अपने शहर का हाल ?

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल के दामों ने लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सोमवार को एक बार फिर तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 29 पैसे तो डीजल 30 पैसे महंगा हुआ है। अगर दिल्ली में पेट्रोल प्रतिलीटर की बात करें तो 96.14 में मिल रहा है। तो वहीं डीजल 87.28 पैसे प्रतिलीटर बिक रहा है।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर                  रुपये प्रति लीटर               रुपये प्रति लीटर
दिल्ली-                   96.41                              87.28
मुंबई-                     102.58                           94.70
कोलकाता-             96.34                             90.12
चेन्नई-                     97.69                             91.92

बता दें कि वैट और माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के चलते विभिन्न राज्यों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती हैं। देश में पेट्रोल पर सबसे अधिक वैट राजस्थान में लगता है, जिसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का स्थान है।

पेट्रोलियम मंत्री बोले- कांग्रेस शासित राज्य पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाएं

पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी को जनता की सचमुच चिंता है तो राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे कांग्रेस शासित राज्यों को वाहन ईंधन पर करों में कटौती करनी चाहिए। उन्होंने माना कि पेट्रोलियम ईंधन के दामों में बढ़ोतरी से उपभोक्तओं को तकलीफ हो रही है पर यह भी कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन और मुफ्त टीकाकरण के लिए सरकार को धन का प्रबंध कहीं से तो करना ही होगा।

पिछले 7 सालों में कितना बढ़ा दाम?

2014-15- पेट्रोल 66.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 50.32 रुपये प्रति लीटर
2015-16- पेट्रोल 61.41 रुपये प्रति लीटर, डीजल 46.87 रुपये प्रति लीटर
2016-17- पेट्रोल 64.70 रुपये प्रति लीटर, डीजल 53.28 रुपये प्रति लीटर
2017-18- पेट्रोल 69.19 रुपये प्रति लीटर, डीजल 59.08 रुपये प्रति लीटर
2018-19- पेट्रोल 78.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 69.18 रुपये प्रति लीटर
2019-20- पेट्रोल 71.05 रुपये प्रति लीटर, डीजल 60.02 रुपये प्रति लीटर
2020-21- पेट्रोल 76.32 रुपये प्रति लीटर, डीजल 66.12 रुपये प्रति लीटर
11 जून 2021- पेट्रोल 95.85 रुपये प्रति लीटर, डीजल 86.75 रुपये प्रति लीटर
14 जून 2021- पेट्रोल 96.41 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.28 रुपये प्रति लीटर

Related posts

Panchayat Chunav: उम्र को मात देता मतदान का जज्बा, 110 वर्षीय दादी ने डाला वोट   

Shailendra Singh

Good News: वाराणसी में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़ा, वैज्ञानिकों ने कही ये बड़ी बात

Aditya Mishra

भाजपा विधायक पर महिला IPS से बदतमीजी का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

yogesh mishra