मध्यप्रदेश। इन दिनों भोपाल में रह रहे लोग सरदार सरोवर बांध को विरोध कर रहे हैं। यह बांद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। यह 800 मीटर की ऊंचाई पर नर्मदा नदी पर बना है। लेकिन यहां के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों ने अपने सिर मुंडवा कर इसका विरोध किया। लोगों ने अपना विरोध जताने के लिए प्रतीकात्मक शव यात्रा भी निकाली।

लोगों के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर भी वहां मौजूद रही। लोगों ने इस दौरान सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। लोगों ने कहा कि सरकार शव के समाह है जोकि कभी भी किसी की बात नहीं सुनती है। लोगों का कहना है कि हमारा प्रदर्शन अपने अधिकार और पुनर्वास की मांग को लेकर है। आपको बता दें कि नर्मदा नदीं पर 30 बांधों में से महेश्वर और सरदार सरोवर दो सबसे बड़े बांध हैं। लेकिन दोनों परियोजनाओं का लोग विरोध कर रहे हैं। सरकार के अनुसार गुजरात में सूखा ग्रस्त लोगों को पानी पहुंचाना तथा एमपी के लिए बिजली मुहैया कराना बांध का उद्देश्य है।