देश

दिल्ली की जनता ने हमें चुना सदन का पहरेदार : योगेन्द्र यादव

yogendra yadav दिल्ली की जनता ने हमें चुना सदन का पहरेदार : योगेन्द्र यादव

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणामों ने एक बार फिर से राजधानी की सियासत को हिलाकर रख दिया है। एक तरफ आ रहे इन चुनावों के परिणामों से भाजपा फिर से प्रचंड जीत की ओर है तो वहीं आम आदमी पार्टी के बहुमत के समने चूर-चूर हो गए है। इन्हीं सबके के बीच स्वराज इंडिया पार्टी के संयोजक योगेन्द्र यादव ने भाजपा को जीत के जश्न की बधाई दी है और ईवीएम मशीन पर उठाए गए सवालों को गलत बताया है।

yogendra yadav दिल्ली की जनता ने हमें चुना सदन का पहरेदार : योगेन्द्र यादव

योगेन्द्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्वराज इंडिया के लिए ये पहला चुनाव था और मिले परिणामों से वो पूरी तरह से संतुष्ट है। इस चुनाव में हमने नई तरीको से किया है और मैदान में ज्यादातर महिलाओं को जगह दी है। हमारे लिए ये कदम पहला और छोटा था और आने वाले समय में हम अपने कदम को दिल्ली के बाहर भी बढ़ाएंगे। जनता के मैनडेंट को सिर झुकाकर स्वीकार करना चाहिए। जनता ने भाजपा को सदन के अंदर पहुंचाया है तो वहीं आप को विपक्ष का दावेदार बनाया है और हमें सदन की पहरेदारी करने के लिए चुना है। इसके साथ ही जब उनसे ईवीएम पर उठ रहे सवालों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाना सही नहीं है।

बता दें कि इन चुनावों में भाजपा ने सभी 270 वार्डों पर नई उम्मीदवार मैदान में उतारकर एक नया एक्सपरिमेंट किया था जिसमें भाजपा को फिर से जीत मिली है। इस प्रचंड जीत के साथ ही दिल्ली एमसीडी चुनावों में मोदी लहर फिर से दिखाई दी है।

Shipra दिल्ली की जनता ने हमें चुना सदन का पहरेदार : योगेन्द्र यादव (शिप्रा सक्सेना)

Related posts

Ganpati Visarjan: आज धूमधाम से होगी बप्पा की विदाई, विसर्जन के समय रखें इन बातों का ध्यान

Rahul

24 घंटे में 3.23 लाख नए मामले, संक्रमण से 2,771 ने गंवाई जान

pratiyush chaubey

कलकत्ता में डॉक्टरों का इस्तीफा, मरीज झेल रहे बदहाली, ममता सरकार टेंशन में

bharatkhabar