featured दुनिया

अमेरिका के शिकागो शहर के मर्सी अस्पताल में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत चार लोगों की मौत

amarika अमेरिका के शिकागो शहर के मर्सी अस्पताल में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत चार लोगों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका के शिकागो शहर के मर्सी अस्पताल में सोमवार को हुई गोलीबारी में हमलावर समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के जख्मी होने की खबर है। मारे जाने वालों में एक पुलिस ऑफिसर भी है। फिलहाल हॉस्पिटल खाली करा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारी हमलावर हॉस्पिटल में घुसा और सबसे पहले उसने एक महिला को गोली मारी। यह महिला आरोपी के साथ रिलेशन में थी। इसके बाद आरोपी ने पुलिस और एक अन्य महिला पर गोली चलाई।

amarika अमेरिका के शिकागो शहर के मर्सी अस्पताल में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत चार लोगों की मौत

बता दें कि पुलिस सुपरिंटेंडेंट एडी जॉनसन ने बताया, ‘‘पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। हमें यह नहीं पता कि उसने (हमलावर) खुद को गोली मारी या पुलिस की गोली से मारा गया।’’ हमले में सभी मरीज सुरक्षित हैं। पुलिस हमले की वजह पता नहीं कर पाई है। स्थानीय टीवी चैनल पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने कम से कम 20 गोलियों की आवाजें सुनीं। द गन वॉयलेंस आर्काइव’ के मुताबिक अमेरिका में इस साल अभी तक गोलीबारी की 48 हजार 959 घटनाएं हुई हैं। इनमें 12 हजार 476 मौत हुईं। 24 हजार 236 लोग जख्मी हुए।

Related posts

भोपाल जेल में कैद रहे पाकिस्तान के मोहम्मद इमरान कुरैशी आज लौटेंगे अपने वतन

mahesh yadav

अमेरिकी कांग्रेस में उठा बलूचिस्तान का मुद्दा, आजादी का समर्थन करने की उठी मांग

Breaking News

केंद्र सरकार का फैसला,अब शहरी क्षेत्रों में 70 की स्पीड से दौड़ेगी कार

lucknow bureua