देश भारत खबर विशेष मध्यप्रदेश

प्रेम पर पहरा: इश्क में युवक के पिता पर कहर बनकर टूटे लोग, जिंदा जलाया

Jinda jala diya fire inti man प्रेम पर पहरा: इश्क में युवक के पिता पर कहर बनकर टूटे लोग, जिंदा जलाया

विदिशा। शादीशुदा युवती को भगा ले जाने के शक में युवती के परिजनों ने युवक के पिता को जिंदा जला कर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मृतक का शव विदिशा से सटे करैयाखेड़ा गांव में फेंककर उसके परिजन को फोन पर हत्या की सूचना भी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त बैरसिया थाने के ग्राम बवचिया निवासी पर्वत विश्वकर्मा (40) के रूप में हुई। पर्वत का बेटा कपिल विदिशा में टैक्सी चलाता था।
पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को बैरसिया थाने में पर्वत विश्वकर्मा के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन बैरसिया इलाके में दिन दहाड़े कार से आए दो बदमाश एक किसान का अपहरण करके ले गए थे। उन्हें संदेह था कि किसान का बेटा उनकी बेटी को भगाकर ले गया है। आरोपियों का कहना है कि लड़की मिलने के बाद ही किसान की रिहाई की जाएगी। लड़की नहीं मिली तो किसान की हत्या कर दी जाएगी।
बाबचिया गांव निवासी 40 वर्षीय पप्पू उर्फ पर्वत सिंह खेती किसानी करते हैं। उनके बड़े बेटे कपिल की विदिशा निवासी महेंद्र यादव की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महेंद्र की बेटी तीन दिन पहले विदिशा स्थित निवास से लापता हो गई थी। महेंद्र को संदेह था कि पप्पू का बेटा उसे भगाकर ले गया है। शुक्रवार सुबह महेंद्र अपने ड्राइवर गोविंद के साथ में बाबचिया बस स्टैंड पर आया। यहां उसने पर्वत को मिलने बुलाया। पर्वत पहुंचा तो उसे जबरिया कार में बैठाकर ले गए थे।

Related posts

जगुआर विमान टकराया पक्षी से, मलबा घरों पर गिरा, जहाज की हुई सफल लैंडिंग

bharatkhabar

‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अरुण जेटली

Rahul srivastava

माछिल हिमस्खलन : बचाए गए पांचों जवानों की मौत

shipra saxena