featured देश पंजाब

Parkash Singh Badal Passes Away: प्रकाश सिंह बादल का निधन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Parkash Singh Badal 02 1 1 Parkash Singh Badal Passes Away: प्रकाश सिंह बादल का निधन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Parkash Singh Badal Passes Away: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। उन्होंने 95 साल की उम्र में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली।

ये भी पढ़ें :-

26 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत हो रही थी। इसके बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की करीबी निगरानी कर रहे थे।

27 को दोपहर 1 बजे गांव बादल में अंतिम संस्कार होगा. वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद केंद्र सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

राहुल गांधी ने जताया शोक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का समाचार दुखद है। वे आजीवन भारत और पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता रहे। श्री सुखबीर सिंह बादल समेत उनके सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

राजनाथ सिंह ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि श्री प्रकाश सिंह बादल जी एक राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में, उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए।

पीएम मोदी ने पंजाब के पूर्व सीएम के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

Related posts

सड़क हादसे में तीन दोस्तो की दर्दनाक मौत, घटना से परिजनों मे मचा कोहराम

Rani Naqvi

शुद्धि संस्कार के बाद अब हरिद्वार में होगा मुलायम सिंह यादव का अस्थिविसर्जन, नहीं होगी तेरहवीं

Neetu Rajbhar

जेएनयू के छात्रों में देशभक्ति जगाने के लिए लगेगा आर्मी टैंक

Rani Naqvi