परिणीति चोपड़ा ने पिछले कुछ समय से फैंस को फिटनेस गोल दिए हैं। फिल्म लेडीज वर्सेज रिक्की बहल से रणवीर सिंह के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसके बाद से परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में एक फेमस चेहरा बन गई। इश्कजादे से लेकर साइना नेहवाल तक हर फिल्म में उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। परिणीति एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल भी काफी ज्यादा फेमस है। परिणीति के वार्डरोब में हर तरह के आउटफिट मौजूद हैं।
View this post on Instagram
परिणीति को इस लुक में देख कर आप भी अपना दिल थाम लेंगे। चमचमाते गोल्डन लहंगे में एक्ट्रेस ने परफेक्ट पोज दिया। लुक को सिंपल और क्लासी रखते हुए परिणीति ने इस लहंगे को सिर्फ एक स्टेटमेंट नथ और हाथफूल के साथ पेयर किया।
View this post on Instagram
लहंगे के बाद साड़ी में भी परिणीति ने हमें इम्प्रेस किया। इस बेज प्रिंटेड साड़ी में उनका लुक काफी शानदार था। एक्ट्रेस ने इस साड़ी को एक बेल्ट के साथ कैरी किया था।
View this post on Instagram
लास्ट बट नॉट द लीस्ट, परिणीति ने यहां ऑल ब्लैक लुक का चुनाव किया। इस प्लेन ब्लैक लेस साड़ी में परिणीति बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लुक को पूरा करने के लिए बालों में बन बनाया था और इसे एक प्लंजिंग नेकलाइन वाले मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया था।