Breaking News featured देश मनोरंजन

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘कागज’ ने मचाया तहलका, जानें सलमान खान ने क्या भूमिका निभाई

23201cfc a0ac 4e14 8f4c 6c34ffd63cdb पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'कागज' ने मचाया तहलका, जानें सलमान खान ने क्या भूमिका निभाई

बाॅलीवुड। दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से आए दिन किसी न किसी खबर के रीलीज होने की खबर सुनने को मिल ही जाती है। इन दिनों ज्यादातर फिल्में लोगों के जीवन पर आधारित बनाई जा रही है। इसी बीच हाल ही में पंकज त्रिपाठी की कागज फिल्म रीलीज हुई है। जिसके दर्शकों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है। इस फिल्म में दर्शकों को सलमान खान की आवाज में एक कविता सुनने को मिलेगी। जिसे सुनकर आप सभी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसके साथ ही सलमान खान की इस कविता में कागज को खूबसूरत तरीके से व्यक्त किया गया है। सलमान खान ने इससे पहले कई गाने गए हैं।

फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया-

बता दें कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म कागज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के एक छोटे गांव की है। फिल्म ‘कागज’ में उस इंसान के ऊपर कहानी दिखाई गई है जो जिंदा तो है लेकिन सरकारी कागजों में वो मरा हुआ होता है। अब उसे खुद को जिंदा साबित करने के लिए कई पापड़ बेलने पड़ते है। इसमें पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) लीड कैरेक्टर लाल बिहारी के किरदार में हैं। फिल्म में पूरी स्टोरी लाल बिहारी के इर्द गिर्द घूमती हुई दिखाई देती है।  इस फिल्म में दर्शाया गया कि भरत लाल के चाचा ने उनकी पूरी जमीन अपने बेटों के नाम दर्ज करा दी। साथ ही भरतलाल को कागजों में मरा हुआ साबित करा दिया। इसके साथ ही इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान और सतीश कौशिक की कंपनी ने किया है।

Related posts

BSP नेता की गोली मारकर हत्या, माफिया के खिलाफ लड़ा था चुनाव

Pradeep sharma

चुनावों के मद्देनजर तीन सदस्यीय कमेटी गठित, रखी जाएगी चुनावी खर्चे की निगरानी

Trinath Mishra

हरियाणाःपेंशन सम्बन्धित मामलों के त्वरित समाधान के लिए पेंशन अदालतों का आयोजन होगा

mahesh yadav