featured Breaking News देश राज्य

यौन शोषण पर सजा, कैदी नंबर 1997 होगा राम रहीम 

baba 9 1 यौन शोषण पर सजा, कैदी नंबर 1997 होगा राम रहीम 

शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी के यौन शोषण का दोषी पाया गया जिसके बाद अब सोमवार को राम रहीम पर कोर्ट द्वारा सजा का ऐलान किया जाएगा। शुक्रवार को राम रहीम को दोषी पाए जाने के बाद पंचकूला समेत कई जगहों पर समर्थकों द्वारा भारी हंगामा देखा गया था। समर्थकों ने काफी मात्रा में उत्पाद मचाया था। कई लोग इसमें घायल हुए थे तो कई लोगों ने हिंसा में अपनी आज गवाई थी। जिसके मद्देनजर पुलिस ने सोमवार को हिंसा की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के खासा इंतजाम किए हुए हैं।

baba 9 1 यौन शोषण पर सजा, कैदी नंबर 1997 होगा राम रहीम 
ram rahim

यह पहली बार होने जा रहा है जब हरियाणा में किसी जेल को कोर्ट परिसर बनाया गया है। पुलिस पूरे रोहतक और सिरसा पर निगरानी रखे हुए है। सजा सुनाने के लिए रोहतक सुनारिया जेल में राम रहीम को सजा सुनाने के लिए कोर्ट लगाया गया है। जेल के अंदर ही विशेष अदालत बनाई गई है। राम रहीम पर सुनारिया जेल में जस्टिस जगदीप सिंह पहुंच चुके हैं और इस मामले की कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है। जस्टिस जगदीप सिंह को सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर के जरिए लाया गया है।

लाइव अपडेट्स 

रोहतक जेल में कार्यवाही शुरू

दोनों पक्षों को 10-10 मिनट का दिया गया समय

पहले सीबीआई की तरफ से पक्ष रखा जा रहा है

थोड़ी देर में आएगा फैसला

उम्रकैद या 10 साल की सजा संभव

जज जगदीप सिंह सुनाएंगे फैसला

कोर्ट में सजा के लिए बहस जारी

सीबीआई के वकील ने की अधिकतम सजा की मांग

राम रहीम पर उम्रकैद की मांग

रेप केस में होगी राम रहीम को सजा

हमने लोगों की भलाई के लिए काम किया- राम रहीम का पक्ष

जज जगदीप सिंह ने फैसला पढ़ना शुरू किया

कोर्ट रूम में रोया राम रहीम

राम रहीम के वकील जज के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए

रोहतक जेल में राम रहीम पर हो रही है कार्यवाही

चंद मिनटों में होगा सजा का ऐलान

सिरसा में डेरा समर्थकों ने दो गाड़ियां फूंकी

कोर्ट की कार्यवाही खत्म हुई

राम रहीम ने दी अच्छे कामों की दलील

बाबा राम रहीम को 10 साल की सजा- सूत्र

जहां खड़े थे वही बैठकर रोए राम रहीम

कुर्सी पकड़ कर रोया राम रहीम

एक्टिंग करना भी जानते हैं बाबा

जज कोर्ट से फैसला सुनाकर कोर्ट से निकले

राम रहीम का मेडिकल किया गया

कैदी नंबर 1997 होगा राम रहीम

सीएम मनोहर लाल खट्टन ने बुलाई बैठक

बाबा कैदियों के कपड़े पहनेंगे

बाबा पर लगाया गया 70 हजार रुपए जुर्माना

राम रहीम को कोर्ट रूम से जबरन बाहर लाया गया

सजा के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा राम रहीम

 

 

Related posts

किशन रेड्डी बोले आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

Trinath Mishra

भूल कर भी रात में मेकअप लगाकर ना सोएं, हो सकती हैं स्किन प्रोब्लम्स

rituraj

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सितारों नें मांगे वोट

piyush shukla