Breaking News featured यूपी

पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव के लिए एक बार फिर थ्री नाट थ्री  रायफलें मालखाने से आएंगी बाहर 

Untitled 39 पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव के लिए एक बार फिर थ्री नाट थ्री  रायफलें मालखाने से आएंगी बाहर 
लखनऊ:पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह तो तमाम तरह की सुरक्षा व्यवस्था है। सुरक्षा की दृष्टि से तैयारी भी कर ली गई है। इसी कड़ी में बीते दिनों थ्री नॉट थ्री रायफल को पुलिस के द्वारा प्रयोग करने पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन पंचायत चुनाव के मद्देनजर थ्री नॉट थ्री रायफ़ल को फिर से प्रयोग में लाया जाएगा।
26 जनवरी 2020 को थ्री नॉट थ्री रायफल को दी गई थी विदाई
उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनाव का ऐलान हो जाने के बाद तमाम तरह की व्यवस्थाएं उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा हर स्तर पर की जा रही है। जिससे कि बिना किसी व्यवधान के पंचायत चुनाव को बेहतर तरीके से किया जा सके। इसी कड़ी में बीते साल थ्री नॉट थ्री रायफल का उपयोग पुलिस के द्वारा बंद कर दिया गया था।
उनको फिर से सवा साल बाद पंचायत चुनाव में पहली बार थ्री नॉट थ्री असलहों का उपयोग किया जाएगा। पुलिस विभाग 26 जनवरी 2020 को ही थ्री नाट थ्री के रायफलों को अंतिम विदाई दे चुका है। लेकिन पंचायती चुनाव के मद्देनजर इन रायफल को फिर से बाहर निकाला जाएगा।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने लिखा पत्र
पंचायत चुनाव में अधिकांश स्थानीय पुलिस बल का प्रयोग किया जाएगा। इस बार पैरा मिलेट्री मिलने की उम्मीद न के बराबर हैं। रेंज की पुलिस फोर्स, पीएसी व होमगार्ड जवानों के भरोसे चुनाव होगा। प्रदेश में कुल 66444 होमगार्ड की पंचायत चुनाव में डयूटी लगाई जाएगी।
यह होमगार्ड इंसास रायफल चलाने के लिए प्रशिक्षित नहीं हैं। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि होमगार्ड चुनाव में थ्री नाट थ्री के रायफलों का प्रयोग करेंगे। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों के पास इस संबंध में पत्र भेजा है।

Related posts

राहुल, प्रियंका कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में भरेंगे दम

Trinath Mishra

हरियाणा: गुरुग्राम में तीन मंजिला इमारत को जमींदोज करते समय 3 मजदूर मलबे में फंसे

Rahul

 राजस्थान के जोधपुर में मिग-27 स्क्वाड्रन के सभी 7 विमानों ने भरी आखिरी उड़ान, जाने क्या है खुबियां

Rani Naqvi