featured धर्म

आज का पंचांग: दिवाली का दिन, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

panchang 9 6391282 835x547 m आज का पंचांग: दिवाली का दिन, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 4 November 2021 : 4 नवंबर 2021, गुरुवार का दिन अति महत्वपूर्ण है। पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है। हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन को दिवाली के रूप में जाना जाता है। इस दिन दिवाली का पर्व है। दिवाली पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है।

आज की तिथि : 4 नवंबर 2021, गुरुवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है। इस तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है।
आज का नक्षत्र : 4 नवंबर को पंचांग के अनुसार चित्रा नक्षत्र है। जो प्रात: 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके बाद स्वाति नक्षत्र आरंभ होगा। इस दिन प्रीति योग बना हुआ है।

आज का राहु काल
पंचांग के अनुसार 4 नवंबर 2021, गुरुवार को राहु काल दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।

दिवाली पर ग्रहों की स्थिति
दिवाली की रात तुला राशि में चार और मकर राशि में दो ग्रहों की युति रहेगी। ग्रहों के राजा सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा की युति इस दिन तुला राशि में बनी हुई है। वहीं, मकर राशि में दो बड़े ग्रह गुरु और शनि की युति बन रही है। इसके साथ ही धनु राशि में शुक्र, वृषभ राशि में राहु और वृश्चिक राशि में केतु विराजमान रहेंगे।

लक्ष्मी पूजन मुहूर्त
4 नवंबर 2021, गुरुवार, शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात्रि 08 बजकर 20 मिनट
अवधि: 1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल: 17:34:09 से 20:10:27 तक
वृषभ काल: 18:10:29 से 20:06:20 तक

04 नवंबर 2021 पंचांग
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण
दिन: गुरूवार
तिथि: अमावस्या – 26:47:01 तक
नक्षत्र: चित्रा – 07:43:36 तक, स्वाति – 29:08:30 तक
करण: चतुष्पाद – 16:28:29 तक, नाग – 26:47:01 तक
योग: हर्शण – 25:12:00 तक
सूर्योदय: 06:34:53 AM
सूर्यास्त: 17:34:09 PM
चन्द्रमा: तुला राशि
द्रिक ऋतु: वर्षा
राहुकाल: 13:26:56 से 14:49:20 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त : 11:42:32 से 12:26:30 तक
दिशा शूल: दक्षिण

अशुभ मुहूर्त का समय 
दुष्टमुहूर्त: 10:14:38 से 10:58:35 तक, 14:38:21 से 15:22:18 तक
कुलिक: 10:14:38 से 10:58:35 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 16:06:15 से 16:50:12 तक
यमघण्ट: 07:18:50 से 08:02:47 तक
कंटक: 14:38:21 से 15:22:18 तक
यमगण्ड: 06:34:53 से 07:57:17 तक
गुलिक काल: 09:19:42 से 10:42:06 तक

ये भी पढेंः-  4 नवंबर का राशिफल: कैसा रहेगा दिवाली का दिन, किन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, आइए जानें

Related posts

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बहस करते आये नजर, फोटोज सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

Kalpana Chauhan

UP: सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों की जंग जारी, #DhamkiNahiNaukriDo कर रहा ट्रेंड!  

Shailendra Singh

राज्य में सोशल-इकोनोमी इंडेक्स के अध्ययन के आधार पर नई नीतियां की जाएंगी तैयार : भूपेश बघेल

Rani Naqvi