मनोरंजन featured

अर्जुन रामपाल के साथ हुआ हादसा, फैन्स के साथ सांझा किया अपना दर्द

अर्जुन रामपाल का एक्‍सीडेंट अर्जुन रामपाल के साथ हुआ हादसा, फैन्स के साथ सांझा किया अपना दर्द

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म पलटन के लिए काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन उनके फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई हैं। बता दें कि अर्जुन का हाल ही में एक्‍सीडेंट हो गया है जिसके चलते उनके घुटनों में गहरी चोट आई है। इस खबर की जानकारी खुद अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट कर के दी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, मेरा ACL, यानि घुटना फट गया है… बुरा समय, #एमआरआई, #एक्‍सीडेंट #बेडरिडेन। यहां देखें शेयर किया गया यह वीडियो…

अर्जुन रामपाल के साथ हुआ हादसा, फैन्स के साथ सांझा किया अपना दर्द
अर्जुन रामपाल

डरे-सहमे अर्जुन

आपको बता दें कि इस वीडियो में अर्जुन हॉस्पीटल में अपनी MRI कराते हुए दिख रहे हैं। वह काफी डरे-सहमे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके आस-पास डॉक्‍टरों की टीम भी जमा है। इस वीडियो को देख कर अर्जुन के फैंस काफी दुखी और निराश हैं। फैंस ने उन्‍हें जल्‍द ठीक होने की दुआएं दी हैं।

बता दें कि इन दिनों अर्जुन अपनी फिल्म पलटन की शूटिंग में बिजी हैं ये फिल्म जेपी दत्ता की ओर से डायरेक्ट की जा रही है। इस फिल्म की कहानी 1967 के नाथुला मिलिट्री क्लैश पर आधारित है जो कि सिक्किम बॉर्डर पर हुआ था।

आपको बता दें कि फिल्म पलटन का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राने, सिद्धांत कपूर, लव सिन्हा, इशा गुप्ता, सोनल चौहान, दीपिका कक्कड़ और मोनिका गिल जैकी श्रॉफ, नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:-

शादी के 20 साल बाद इसलिए अपनी पत्नि से अलग हो रहे हैं अर्जुन रामपाल

20 साल बाद अपनी पत्नी से अलग हो रहे हैं अर्जुन रामपाल, कपल ने तलाक के लिए दि अर्जी

Related posts

फतेहपुर: यमुना नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने NDRF को लिखा पत्र

Shailendra Singh

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी

Rani Naqvi

जन्मदिन के मौके पर मायावती ने कहा मुसलानों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए

mahesh yadav