Breaking News featured यूपी राज्य

भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को मानता हूं पाकिस्तानी: सिंह

2 भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को मानता हूं पाकिस्तानी: सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने बिना सिर-पांव का बयान दिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वो ऐसे लोगों को पाकिस्तानी मानते हैं जो भारत माता की जय बोलने से कतराते हैं। बलिया की बैरिया विधानसभ सीट से बीजेपी के विधायक ने ये बयान एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया। बता दें कि जिस समय सुरेंद्र सिंह जनसभा को संबोधित कर रहे थे उस समय वहां पर स्थानीय सांसद भरत सिंह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह पहले भी कई बार बेतुका बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत एक दिन हिंदू राष्ट्र होगा, सिर्फ वही मुस्लिम देश में रह सकेंगे जो हिंदू संस्कृति को मानते हैं।2 भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को मानता हूं पाकिस्तानी: सिंह

बैरिया विधायक ने कहा था कि बहुत कम मुसलमान हैं जो देशभक्त हैं। एक दिन भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, जो मुस्लिम हमारी संस्कृति को अपनाएंगे सिर्फ वही भारत में रह पाएंगे। 13 जनवरी को बलिया में विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा था कि साल 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। हिन्दू राष्ट्र बनने पर जो मुसलमान हमारी संस्कृति को आत्मसात करेंगे, वे भारत में रह पायेंगे। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘अवतार पुरुष’ करार देते हुए ये बयान दिया था कि साल 2024 में भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।

Related posts

सुब्रमण्यम स्वामी ने गवर्नर शक्तिकांत दास पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Ankit Tripathi

अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन की कमी पर सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

sushil kumar

महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन में शामिल होंगे CM शिवराज, लोगों को देंगे निमंत्रण

Rahul