जम्मू कश्मीर से आज के दिन यानि की 5 अगस्त को धारा 370 और आर्टिकल 35a को हटाया गया था। आज जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने की सालगिराह पर जश्न मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान शोषण दिवस मना रहा है।
पाकिस्तान यौम-ए-इस्तेहसाल शोषण के दिन के तौर पर मना रहा है। 5 अगस्त, 2019 को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। जम्मू -कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए समाप्त किए जाने के एक साल पूरे होने पर पाकिस्तान ने पहले ही ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ यानी शोषण दिवस के रूप में मनाया।
इसके साथी ही भारत की नीतियों पर सवाल भी उठाये। आपको बता दें जब से जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया है तब से पाकिस्तान विरोध कर रहा है। पाकिस्तान अकसर भारत के हिस्से जम्मू कश्मीर को अपना हिस्सा बताता है। और आंतकी भेजकर भारत को बर्बाद करने की साजिश रचता है। लेकिन जब से भारत ने धारा 370 को हटाया है।
https://www.bharatkhabar.com/details-of-pm-narendra-modis-program/
तब से पाकिस्तान के सारे नापाक मनसूबों की धज्जियां उड़ गई हैं। इसलिए पाक शोषण दिवस मनाकर दुनिया के सामने भारत को सवालों के घेरे में खड़ा करना चाहता है।