Breaking News featured देश

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, नौशेरा में कर रहा है गोलीबारी, दागे गोले

sena army पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, नौशेरा में कर रहा है गोलीबारी, दागे गोले

जम्मू। आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी के हालात लगातार खराब बने हुए है आए दिन वहां पर गोलीबारी या फिर झड़प की खबरें आती रहती है। वहीं सोमवार (17-4-17) को पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर तोड़ा है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान जम्मू के नौशेरा सेक्टर में फायरिंग कर रहा है साथ ही गोले भी दागे गए।

sena army पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, नौशेरा में कर रहा है गोलीबारी, दागे गोले

हालांकि पाकिस्तान की इस गोलाबारी का भारतीय सेना मुहंतोड़ जवाब दे रही है। कहा जा रहा है पाक सेना ने सुबह 5:50 पर नौशेरा के लाम सेक्टर पुखरणी क्षेत्र में गोलीबारी की। फिलहाल सेना के जवानों को अभी किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन इसी सेक्टर में किया गया था। उस समय पाक की तरफ से 15 मिनट तक लगातार गोलीबारी की गई थी।

Related posts

Ballia Road Accident: बलिया में अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

Rahul

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर की टिप्पणी, अनुष्का ने दिया ऐसा रिएक्शन..

Samar Khan

अमौसी एयरपोर्ट पर बनाया जाएगा मेंटेनेंस हब, मिलेंगी कई सुविधाएं

Aditya Mishra