Breaking News featured दुनिया देश

पाकिस्तान ने सुषमा की मदद को बताया धोखा, कहा – मदद करना सिर्फ राजनीतिक स्टंट

shusma 1 पाकिस्तान ने सुषमा की मदद को बताया धोखा, कहा - मदद करना सिर्फ राजनीतिक स्टंट

नई दिल्ली। पाकिस्तान की सोच कितनी छोटी है  इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद को राजनीतिक स्टंट करार दे दिया। दरअसल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी दरियादिली के लिए बहुत मशहूर है। उन्होंने भारत का सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान के नागरिकों को भी ईलाज के लिए भारत का वीजा बिना किसी जांच पड़ताल के दिया, लेकिन पाकिस्तान इस चीज का एहसान मानने के बजाए विदेश मंत्री की बेइज्जती कर रहा है। हालांकि सुषमा कि दरियादिली की पूरी दुनिया में तारीफ अभी भी हो रही है। shusma 1 पाकिस्तान ने सुषमा की मदद को बताया धोखा, कहा - मदद करना सिर्फ राजनीतिक स्टंट

पाकिस्तान का ऐसा बयान बहुत ही शर्मनाक करने वाला है कि जिस मंत्री ने उसके नागरिकों की मदद की उसी को अब पाकिस्तान आखे दिखा रहा है। पाकिस्तान ने विदेश मंत्री की मदद को भारत का धोखा करार दिया है। इस शर्मनाक बयान के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर आलोचना हो रही है और हर कोई उसकी अच्छे से बखिया उखेड़ रहा है, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान नहीं माना और उसके विदेश मंत्रालय ने एक और शर्मनाक बयान देते हुए कह दिया कि भारत हमें बेवकूफ नहीं बना सकता, ये करुण की भावना नहीं, बल्कि राजनीति की भावना है। इस बयान में सीधे तौर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की निंदा की गई है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से स्वराज ने कई पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल के साथ-साथ वहां के छात्रों को भारत में बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए भी वीजा मुहैया करवाया है। विदेश मंत्री की इस मदद को लेकर कई पाकिस्तानी नागरिकों ने उनकी तारीफ की है। इन्ही में से पाकिस्तान की महिला ने सुषमा की तारीफ करते हुए कहा था कि काश मैम आप हमारी प्रधानमंत्री होती तो हमारा देश कहां से कहां पहुंच गया होता। गौरतलब है कि मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की रिहाई का आदेश देने के बाद भारत ने गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इसी बात से नाराज पाकिस्तान ने सुषमा स्वराज की मदद को नकराते हुए उसे राजनीतिक स्टंट करार दे दिया।

Related posts

अखिलेश यादव बोले- BJP शासन में रुका विकास, सपा सरकार में होगा कल्‍याण     

Shailendra Singh

एलन मस्क होंगे Twitter के मालिक !, सपना हुआ पूरा, ऑफर को बोर्ड की मिली मंजूरी

Rahul

यूनान में लगी आग की चपेट में आने से अब तक 74 लोगों की हुई मौत

rituraj