Pakistan Karachi Police HQ Attack: पाकिस्तान के कराची में आतंकवादियों ने शुक्रवार को शाम पुलिस मुख्यालय पर गोलीबारी हुई। इस हमले में जवान समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 18 लोग जख्मी हो गए।
ये भी पढ़ें :-
Kedarnath Dham: 25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि के मौके पर हुआ तय
मिली जानकारी के अनुसार शरिया फैसल इलाके में स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने 4 घंटों तक गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में 5 आतंकवादियों को मार गिराया. ये सभी तहरीक-ए-तालिबान (पाकिस्तान) के आतंकवादी बताए जा रहे हैं।
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक सिंध सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब सिद्दीकी ने बताया, “हमले में चार लोग मारे गए, जिनमें दो पुलिसकर्मी, एक रेंजर और एक सफाई कर्मचारी शामिल हैं”।
کراچی میں پولیس پر دھشتگردی کے واقعے کی بھرپور مزمت کرتا ہوں اور اس حملے کو ناکام بنانے والے بہادر پولیس و قانون نافذ کرنے والے ادارے کے اہلکاروں کو سلام پیش کرتا ہوں۔ دھشتگرد شاید بھول گئے ہیں کہ پاکستانی وہ قوم ہے جس نے اپنی ہمت و جواں مردی سے دھشتگردی کو شکستِ فاش دی تھی.1/2
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) February 17, 2023
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि मैं कराची में पुलिस पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं और हमले को विफल करने वाले बहादुर पुलिस और कानून प्रवर्तन कर्मियों को सलाम करता हूं। आतंकवादी शायद भूल गए होंगे कि पाकिस्तानी ही वो मुल्क है जिसने अपनी बहादुरी से आतंकवाद को शिकस्त दी।1/2