featured देश

हिज्बुल कमांडर सब्जार की मौत पर जताया दुख पाक ने दिखाया अपना प्रेम

hizbul हिज्बुल कमांडर सब्जार की मौत पर जताया दुख पाक ने दिखाया अपना प्रेम

नई दिल्ली। पाकिस्तान का आंतकी प्रेम एक बार फिर सामने आया हैं। शनिवार को जम्मू में मारे गए हिज्बुल कमांडर सब्जार अहमद भट्ट और अन्य आंतकियों के मारे जाने पर पाकिस्तान ने निंदा की हैं। पाक ने संयुक्त राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठनो और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस मामलें में हस्तक्षेप करने का आह्वाहन किया हैं।

hizbul हिज्बुल कमांडर सब्जार की मौत पर जताया दुख पाक ने दिखाया अपना प्रेम

पाकिस्तान विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने सब्जार अहमद की हत्या को न्यायविरोधी और राज्य प्रायोजित हिंसा बताया। सब्जार की हत्या का आरोप भारत पर लगाते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने पुलवामा और बारामूला में शुक्रवार से 12 कश्मीरी युवकों को मार डाला। उनमें से 3 की हत्या न्यायविरोधी है। इससे पहले बुरहान वानी की मौत के बाद भी नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में वानी को कश्मीर की युवाओं की आवाज बताया था।
अजीज ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह असहाय कश्मीरियों की निर्मम हत्या करने से भारत को तत्काल रोके। उल्लेखनीय है कि पुलवामा जिले के त्राल कस्बे में एक गांव में 4 घंटे चली मुठभेड़ में सब्जार और उसके उसके दो साथियों सहित मार गिराया गया था। उसे बुरहान वानी का उत्तराधिकारी घोषित किया गया था, जिसे पिछले वर्ष आठ जुलाई को भारतीय सेना ने मार गिराया गया था।
एक अन्य घटना में सेना ने उस समय 6 आतंकवादियों को मार गिराया था, जब उन्होंने शनिवार को बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर रामपुर सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम की।

 

Related posts

अलीगढ़: डबल मर्रड मामले में प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस पर पथराव

Rani Naqvi

दिल्ली के प्रीत विहार में वी3 एस मॉल के पास युवक की हत्या

kumari ashu

यूपी में एक पाली में कक्षाएं चलाने का निर्देश, समय में हुआ बदलाव

Aman Sharma