पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन आए दिन हो रहा है। एक बार फिर से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाक की नापाक हरकत पुंछ की कृष्णा घाटी में किया गया है। पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा पर गोलीबारी करने से बाज नहीं आ रहा है।
जानकारी है कि पाकिस्तान मोर्टार भारतीय सीमा पर मोर्टार दाग रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की जानमाल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। पाकिस्तान की जवाब भारतीय सेना की तरफ से अच्छी तरह से दिया जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से नापाक हरकत गुरुवार को भी की गई थी। गुरुवार को हुई सीजफायर उल्लंघन में एक जवान, एक पोर्टल की मौत हो गई थी। इसके साथ ही पांच जवान घायल हो गए थे। गुरुवार को पाकिस्तान ने पुंछ के खारी करमाना में अपनी नापाक हरकत का नमूना पेश किया था। पाकिस्तान लगातार भारतीय चौकियों पर हमला कर रहा है। जिसका जवाब भारत की तरफ से अच्छी तरह से दिया जा रहा है।