featured दुनिया देश

पाकिस्तान ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाया बैन

india vs pakistan पाकिस्तान ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाया बैन

भारत में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पाक सरकार ने भारत को ट्रैवल रेड लिस्ट में शामिल कर भारत से आने वाले यात्रियों पर दो हफ्तों तक एंट्री पर बैन लगा दिया है।

NCOC की बैठक में लिया फैसला

दरअसल NCOC की बैठक में भारत के यात्रियों पर दो हफ्ते का बैन लगाने का फैसला लिया गया है। मीटिंग के बाद एक बयान जारी कर बताया गया कि भारत को अगले दो हफ्तों के लिए ‘C’ कैटेगरी के देशों की लिस्ट में डाला गया है। जिसके तहत भारत से हवाई यात्रा या बॉर्डर के जरिए आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी गई है।

पाक ने देशों के तीन कैटेगरी में बांटा

बता दें कि पाकिस्तान में 3 तरह की कैटेगरी बनाई गई है। ‘A’ कैटेगरी में शामिल देशों के यात्री पाकिस्तान आ सकते हैं। उन्हें किसी तरह के कोई टेस्ट की जरूरत नहीं है। ‘B’ कैटेगरी के देशों के यात्रियों को पाकिस्तान आने से 72 घंटे पहले RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। जबकि ‘C’ कैटेगरी के देशों के यात्रियों पर रोक लगा दी गई है।

‘C’ कैटेगरी में शामिल देश

अब भारत समेत 23 देश ‘C’ कैटेगरी में शामिल हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, तंजानिया, बोत्सवाना, घाना, रवांडा, ब्राजील, केन्या, कोमोरोस, मोजम्बिक, पेरू, सोमालिया, सूरीनाम, कोलंबिया, चिली, मलावी, सेशेल्स, एस्वातीनी, जिम्बाब्वे, लेसोथो, उरुग्वे और वेनुजुएला शामिल हैं।

Related posts

पशुपालन विभाग: फार्मेसी एक्ट का नहीं हो रहा पालन

Shailendra Singh

14 दिसंबर से भारत और रुस करेंगे नौसेनिक अभ्यास

Rahul srivastava

समुद्री सीमाओं की निगरानी के लिए भारत खरीदेगा अमेरिका से ड्रोन

bharatkhabar