पाक पीएम इमरान खान की बहुत जल्द प्रधानमंत्री पद से छुट्टी होने वाली है। खबरों की मानें तो पाकिस्तान में इमरान खान के सियासी हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। जिसकी वजह से उनके प्रधानमंत्री पद पर खतरा मंडराने लगा है।
पाकिस्तानी सेना जल्द ही इमरान खान को प्रधानमंत्री के पद से हटा सकती है। पाकिस्तानी सेना देश में मार्शल लॉ का औपचारिक ऐलान कर सकती है।
डिया रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तानी सेना कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर किए जा रहे उपायों को लेकर इमरान खान सरकार से नाराज चल रही है। पाकिस्तान में पिछले दो महीनों के दौरान प्रशासन के अलग-अलग 12 पदों पर लेफिटनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों को तैनात किया जा चुका है।
मीडिया खबरों में लगातार ये दावा किया जा रहा है कि, पाकिस्तान सरकार के उच्च पदों पर अब सैन्य अधिकारियों ने कब्जा जमा लिया है। वे इमरान सरकार की नीतियों को छोड़कर सैन्य नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। पाकिस्तान में सरकारी एयरलाइंस की दुघर्टना के बाद पाकिस्तान एयरलाइंस और कोरोना वायरस पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ जैसे सबसे बड़े महकमों के प्रमुख अब फौजी अफसर हैं।
https://www.bharatkhabar.com/nepal-is-under-pressure-due-to-fear-of-china/
इस सभी घटनाओं को देखते हुए पाकिस्तान से बहुत जल्द इमरान खान की छुट्टी होती दिख रही है। आपको बता दें, इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाने के दावे कई दिनों से किए जा रहे हैं। अब ये हकीकत में कब बदलते हैं। ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।