दुनिया राज्य

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, 1 महिला की मौत, 5 घायल

indian army पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, 1 महिला की मौत, 5 घायल

जम्मू-कश्मीर। अपनी घटिया हरकतों से बाज ना आने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर कर यह साबित कर दिया कि वह जितना नीच देश है आने वाले वक्त में वह और भी नीचता दिखाएगा। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरु कर दी। इस पूरे घटनाक्रम में पांच नागरिक घायल हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई। कुछ ही दिनों में पाकिस्तान ने 5वीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

indian army पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, 1 महिला की मौत, 5 घायल
ceasefire violation by pakistan

शनिवार की रात पाकिस्तानी रेंजर्स ने अरनिया सेक्टर में मोर्टार दागे और अग्रिम चौकियों को अपने निशाने पर लिया। अधिकारी ने इस मामले में बताया कि अरनिया बस स्टैंड पर 10-12 गोले ब्लास्ट हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां तक की गोलीबारी आधी रात से ही शुरू हो गई थी जोकि धीरे धीरे होने लग रही थी जिसमें पशुओं का भी नुकसान पहुंचा है। लेकिन भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को करार जवाब दिया।

आपको बता दें कि आए दिन पाकिस्तान की तरफ से कभी सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है तो कभी पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। कई आतंकी घटनाओं से घाटी का माहौल खराब हो रहा है। यहां तक की 15 सितंबर को हुई गोलीबारी में 32 वर्षीय कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गए थे जिसके कुछ देर बाद उनके शहीद होने की खबर आई।

Related posts

लामा ने किया साफ, चीन को तिब्बत चाहिए तो हमारी संस्कृति को दे विशिष्ट पहचान

lucknow bureua

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति परेड में शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

mahesh yadav

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पहुंचकर लिया पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया

Rani Naqvi