featured दुनिया

बलूचिस्तान के विरोध प्रदर्शन से डरी पाक सेना, पीछे हटाए चेक पोस्ट

बलूचिस्तान बलूचिस्तान के विरोध प्रदर्शन से डरी पाक सेना, पीछे हटाए चेक पोस्ट

पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में भारी प्रदर्शन के बाद पाक को अपनी सेना को पीछे हटाना पड़ा।

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में भारी प्रदर्शन के बाद पाक को अपनी सेना को पीछे हटाना पड़ा। दरअसल बलूचिस्तान के ब्राबचा में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक री ले लिया है। जिके बाद पाकिस्तानी सेना को सीमा पर से अपनी चेक पोस्ट हटानी पड़ गई। बलूचिस्तान ने पाक सेना पर पत्थरबाजी की। उसके बाद हिंसा इतनी बढ़ गई की प्रदर्शनकारियों ने पाक सेना पर न सिर्फ पत्थर बाजी की बल्कि सेना के ठिकानों पर तोड़ फोड़ के साथ आगजनी भी कि जिसके बाद पाक सेना को पीछे हटना ही पड़ा।

बता दें कि यह बलूचिस्तान में ये हिंसा पिछले महीने हुई घटना को लेकर हो रही है। दरअसल पिछले महीने बलूचिस्तान के तरबत शहर में अपराधियों ने पाक सेना की आड़ में एर 4 साल के बच्चे और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद से बलूचिस्तान के लोगों में पाक सेना को लेकर रोष पैदा हो गया और वहा पाक सेना को लेकर विरोध प्रदर्शन होने लगा।

बलूच के लोगों ने सोशल मीडिया पर #JusticeForBramsh हैशटैग के साथ ऑनलाइन कैंपेन भी चला रखा है। बलूच रिपब्लिकन पार्टी (बीआरपी) ने पिछले महीने की इस घटना के लिए पाकिस्तानी सेना की आलोचना की है और इसे पाकिस्ताना सेना की ओर से बलूचिस्तान में नरसंहार जारी रखने वाली गतिविधि कहा है जो कई सालों से जारी है।

https://www.bharatkhabar.com/political-pare-caught-in-rajasthan/

आपको बता दें कि बलूचिस्तान नेचुरल रिसोर्स से भरा हुआ इलाका है। जहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक प्राप्त नहीं है। बलुचिस्तान में हॉस्पिटल की भी कोई सेवा नहीं है। कुछ मेडिकल सुविधाएं हैं लेकिन वहां जरूरी उपकरण नहीं हैं। शिक्षा, सड़क, पानी, खेती-बाड़ी के मामले में भी यही अवहेलना यह इलाका झेल रहा है। यहां के बारे में ऐसी भी रिपोर्ट्स आई हैं कि कई नेताओं, कार्यकर्ताओं और आवाज मुखर करने वाले स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों के साथ भी बुरा सलूक किया जाता है और उन्हें या तो मार दिया जाता है या फिर अपनी चौकसी में नजरबंद कर दिया जाता है। इस काम में पाकिस्तानी सेना सक्रिय रहती हैं।

Related posts

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में लगा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप

Shailendra Singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान, तीन दिनों तक यूपी के सभी जिलों को किया जाएगा लॉकडाउन

Rani Naqvi

अमरोहा में लगी सांप्रदायिक तनाव की आग, वर्ग विशेष ने कहा कर सकते हैं पलायन

piyush shukla