featured देश

पद्म विभूषण से सम्मानित इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का निधन, PM मोदी ने किया शोक व्यक्त

Historian Babasaheb Purandare passed away पद्म विभूषण से सम्मानित इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का निधन, PM मोदी ने किया शोक व्यक्त

भारत के जाने-माने इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का सोमवार सुबह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, पुरंदरे को बीते शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में हालात गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद से ही उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पुरंदरे ने सोमवार को सुबह पांच बजे आखिरी सांस ली।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया शोक व्यक्त
बाबा पुरंदरे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “बाबासाहेब का काम प्रेरणा देने वाला था। मैं जब पुणे दौरे पर गया था तो उनका नाटक जनता राजा देखा, जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित था। बाबासाहेब जब अहमदाबाद आते थे, तो भी मैं उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जाता था।” वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा एलान किया है कि इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

ये भी पढ़ें:-  

पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का किया ऑनलाइन लोकार्पण

2019 में पद्म विभूषण से किया सम्मानित
बाबासाहेब पुरंदरे देश के लोकप्रिय इतिहासकार-लेखक रहने के साथ थिएटर कलाकार भी रह चुके थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। उन्हें 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। पुरंदरे का जन्म 29 जुलाई 1922 को हुआ था।

Related posts

‘…भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार’

Shailendra Singh

पीएम ने किया अंबेडकर मेमोरियल का उद्घाटन, मेट्रो से पहुंचे अलीपुर

lucknow bureua

Big Boss: क्या बिगबॉस में जाएगा राधे माँ का त्रिशूल ?

Trinath Mishra