featured देश

हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा

padam shri हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा कर दी गई है। इस साल कुल 112 लोगों को पद्म पुरस्‍कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस बार 4 को पद्म विभूषण, 14 को पद्म भूषण और 94 को पद्मश्री सम्‍मान दिया जाएगा। बिहार से कई नामचीन हस्तियों को ‘पद्म’ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। बीजेपी सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। वहीं, फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी को पद्मश्री अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा बिहार से राजकुमारी देवी, भागीरथी देवी, ज्योति कुमार सिन्हा और गोदावरी दत्ता को भी पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा।

padam shri हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा

 

बता दें कि हुकुमदेव नारायण यादव फिलहाल बिहार के मधुबनी लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं। हाल ही में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से नवाजा गया था। हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने इसे बिहार के लिए गौरव की बात कही है। फिल्म एक्टर मनोज वाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को पश्चिमी चंपारण जिले के छोटे से गांव बेलवा में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बेतिया में हुई। इसके बाद दिल्ली के रामजस कॉलेज से उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई की। उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत शेखर कपूर निर्देशित फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से की। हालांकि उनकी पहचान फिल्म ‘सत्या’ से बनी। राम गोपाल वर्मा निर्देशित इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

Related posts

अमेरिका के निशाने पर लादेन का बेटा हमजा, ब्लैक लिस्ट में आया नाम

shipra saxena

अधिक मास में क्यो नहीं करते शुभ काम-क्या पड़ता है प्रभाव

mohini kushwaha

लखनऊः अटल की अस्थियों का विसर्जन 23 अगस्त को झूलेलाल वार्टिका, गोमती नदी पर होगा

mahesh yadav