featured यूपी

अब UP में वजूद में आएगी पीएसी महिला बटालियन, हुआ नामकरण  

महिला सशक्तिकरण: अब UP में वजूद में आएगी पीएसी महिला बटालियन  

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सशक्तिकरण के ओर एक और महत्‍वपूर्ण कदम बढ़ाया है। यह कदम PAC महिला बटालियन के रूप में उठाया गया है।

लखनऊ और बादयूं जिले में होगी स्‍थापना

असल में, यूपी में जल्‍द ही पीएसी महिला बटालियन का वजूद होगा। राजधानी लखनऊ में वीरांगना ऊदादेवी महिला पुलिस बटालियन और बदायूं जिले में वीरांगना अवंतीबाई महिला पुलिस बटालियन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए शासन द्वारा बटालियन की स्थापना और नाम का आदेश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सूबे में पीएसी महिला बटालियन के गठन का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, पीएसी महिला बटालियन से उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहतर माहौल बनेगा। पीएसी की तीन महिला पुलिस बटालियन की स्‍थापना लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में की जानी है।

अपर मुख्‍य सचिव ने जारी किया आदेश

महिलाओं सुरक्षा के तहत लोक संकल्प कल्याण पत्र 2017 के मुताबिक, राज्‍य में पीएसी की तीन महिला बटालियन की स्थापना होनी जानी है। तीन महिला पुलिस बटालियनों की स्थापना और नामकरण के लिए पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश भी जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर जिले में महिला पुलिस बटालियन के लिए भूमि आवंटन का काम चल रहा है। यहां भी जल्द महिला पुलिस बटालियन की स्थापना व नामकरण का आदेश जारी किया जाएगा।

एक महिला बटालियन में 1262 पद

जानकारी के मुताबिक, पीएसी की एक महिला बटालियन में 1262 पदों पर तैनाती होगी। इनमें एक सेनानायक, तीन उपसेनानायक, नौ सहायक सेनानायक, एक शिविरपाल, 24 इंस्पेक्टर, 75 सब इंस्पेक्टर, 108 हेड कांस्टेबल और 842 कांस्टेबल के साथ ही सफाईकर्मी और रसोइयां आदि शामिल किए जाएंगे।

Related posts

कोलकाता-चेन्नई के बीच हुआ रोमांचक मैच, चेन्नई ने दी पांच विकेट से मात

lucknow bureua

चुनाव आयोग ने जब्त किया AIADMK पार्टी का चुनाव चिन्ह

kumari ashu

दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी, जानिए क्या रहा गुणवत्ता सूचकांक

Hemant Jaiman