नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह घने बादल छाए रहे। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दोपहर या शाम तक बिजली चमकने और बारिश होने के आसार हैं।”
अधिकारी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे 12.3 मिलीमीटर बारिश के साथ 92 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(आईएएनएस)