Breaking News featured राज्य

रैडिसन ब्लू प्लाजा में किया गया ईवा इंडिया 2017 के ग्रेंड फिनाले का आयोजन

2017 रैडिसन ब्लू प्लाजा में किया गया ईवा इंडिया 2017 के ग्रेंड फिनाले का आयोजन

नई दिल्ली। बात अगर खूबसूरती की कि जाये तो सबसे पहले जेहन में लड़कियों का ही चेहरा आता है जो की सही भी है। ईश्वर ने सभी लड़कियों को खूबसूरत बनाया है, और जब सभी लडकियां अपने आप को सबसे सुन्दर मानने लगती हैं तो उनमे एक प्रतिस्पर्धा की भावना आ जाती है| इस खूबसूरती को साबित करने के लिए ही भारत में पहली बार डी.एल.के. पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित मिस ईवा इंडिया 2017 का आयोजन किया गया। ये एक सौंदर्य प्रतियोगिता है जिसमे पूरे भारत की खूबसूरत लडकियां ने भाग लिया। आज हर लड़की फैशन की दुनिया से जुड़ना चाहती है जिसके लिए ईवा का यह मंच सबसे उत्तम है जहा से कोई भी खूबसूरत लड़की अपने सुनहरे भविष्य की शुरुआत कर सकती है। ये प्रतियोगिता भारत के कई बड़े शहरों में आयोजित किया गया। जिसमे से कुछ नामी एवं फैशन के जानकार पैनल ने प्रतिभागियों का चुनाव किया।2017 रैडिसन ब्लू प्लाजा में किया गया ईवा इंडिया 2017 के ग्रेंड फिनाले का आयोजन

बता दें कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 अक्टूबर 2017 को दिल्ली के अशोक होटल में किया गया था । इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित खिताब शामिल हैं जैसे मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस ब्यूटीफुल बॉडी, मिसट्यूरिज्म, मिस कंगेनियल इत्यादि। इस प्रतियोगिता की शुरुआत सबसे पहले उत्तर प्रदेश ऑडीशन के ज़रिए की गयी | जिसमे मिस ईवा उत्तर प्रदेश 2017 चुनी गयी | जिसमे रिमली लाहौर (मिस ईवा उत्तर प्रदेश ), दुसरे स्थान पर रही सिमरन कौर और तीसरे स्थान पर रही यशी शंखधर | तीनो ही विजेताओं को मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया और भविष्य के लिए सुभकामनाएँ दी गयी | डायरेक्टर रजनी कालरा कहती हैं कि“ यह सिर्फ सौंदर्य प्रतियोगिता ही नहीं है बल्कि यह आज की लड़कियों की सशक्ताता की तरफ बढ़ाया गया एक ऐसा कदम है जो उन्हें अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर आकर दुनिया को अपनी काबिलयत दिखाने का एक मौका दिया गया। साथ ही अपनी एक पहचान बनाने में मदद की। हमारी शुभकामनाएं उन सभी खूबसरत लड़कियों के साथ थी, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

वहीं इस प्रतियोगिता की विजेता को इनाम में कैश एवं उपहार दिए गए।साथ ही कई अन्य आकर्षक इनाम भी दिए गए| इस प्रतियोगित में जाने माने फैशन कोरियोग्राफर अनूप बनर्जी,नामी फैशन डिज़ाइनर रोज़ी आल्हुवालिया,मंजू पाहवा,(डायरेक्टर कंट्री विला डेकोर),वंदना गुप्ता (टैरो कार्ड रीडर),हेमंत मेहता जी एम रेडिसन ब्लू कौशाम्बी, कुलजीत बेदी सबरवाल एक्टर, कस्तूरी मॉडल, भारत के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और सास बिना ससुराल की अभिनेत्री ऐशवर्या सुखेजा पैनल के तौर पर शामिल हुए। 23 लडकियों को मात देते हुए तीन खुबसूरत लडकियों ने अपनी पहचान बनाई है |

वहीं अलग-अलग प्रतियोगिताओं में आठ प्रतिभागियों को ईनाम दिया गया। इसमें मिस ब्यूटिफुल का अवार्ड रजनी कालरा, ब्यूटिफुल स्माईल के लिए गोरी, मिस राइजिंग स्टार रिद्म, ब्यूटिफुल स्कीन साक्षी त्रिवेदी, ब्यूटिफुल हेल्थ मुस्कान, ब्यूटिफुल फिटनेस मिताली, ब्यूटिफुल चार्मिंग स्मृति रे, ब्यूटिफुल कैटवॉक पंखकोजनी और मिस टूरिज्म के लिए मेघा आरोड़ा को चुना गया।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ पहुंच की पूजा-अर्चना, पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Rahul

ओमप्रकाश ने सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई

Rani Naqvi

अल्मोड़ा में भू एवं शराब माफियाओं के खिलाफ ‘उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी’ का धरना

mahesh yadav