featured यूपी

राम मंदिर जमीन घोटाला: अब नेता प्रतिपक्ष ने BJP-RSS पर लगाया बड़ा आरोप

राम मंदिर जमीन घोटाला: अब नेता प्रतिपक्ष ने BJP-RSS पर लगाया बड़ा आरोप

लखनऊ: अयोध्‍या का राम मंदिर जमीन विवाद थमता नहीं दिख रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा को भ्रष्‍टाचारी पार्टी बता दिया।

समाजवादी पार्टी के नेता व विधानसभा के प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि, समाजवादी पार्टी के लिए राम आस्था का केंद्र है और भारतीय जनता पार्टी के लिए राम वोट का केंद्र है। भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

‘अरबों-खरबों रुपए का नहीं दिया हिसाब’

उन्‍होंने कहा कि, बाबरी मस्जिद टूटी थी तो इसमें के ईंट निकाल करके पूरे देश के हिंदुओं से शीला पूजन के नाम पर पूजवाया गया। एक-एक घर के लोगों ने पैसा दान दिया और अरबों-खरबों रुपया था, उसका हिसाब आज तक ना आरएसएस, न विश्व हिंदू परिषद और न ही भारतीय जनता पार्टी ने दिया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी भ्रष्‍टाचारी पार्टी है। मदरसा को बंद करा रहे थे। मदरसे की जांच करा रहे थे लोग। भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कहा कि इसमें आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जाता है, इसे बंद कर देना चाहिए।

‘अबकी बार, अखिलेश सरकार’  

वरिष्‍ठ सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ए और बी टीम हैं, उनमे कोई अंतर नहीं है। भाजपा को क्षेत्रीय दलों से चिढ़ है और कांग्रेस को भी क्षेत्रीय दलों से चिढ़ है। लेकिन अब जनता ने मन बना लिया है कि न भारतीय जनता पार्टी न कांग्रेस ‘अबकी बार, अखिलेश सरकार।’

Related posts

एक कर्नल ने किया दूसरे लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी के साथ रेप

Rani Naqvi

नेपाल और चीन के बीच सीमा पार रेलवे लाइन विकसित करने को हुए समझौते

rituraj

यूपी के सीएम फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय, फेसबुक देगा अवार्ड

lucknow bureua