Breaking News यूपी

इस जिले में ऑपरेशन प्रहार ने उड़ाई बदमाशों की रातों की नींद

इस जिले में ऑपरेशन प्रहार ने उड़ाई बदमाशों की रातों की नींद

आगरा: उत्तर प्रदेश पुलिस माफिया राज और गुंडागर्दी पर लगाम लगाने के लिए लगातार निर्णय लेती रहती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर पहले ही सख्त कदम उठाने की बात कही। शपथ लेने के साथ ही उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। इसी क्रम में आगरा जिले में ऑप्रेशन प्रहार चलाया गया।

कई बदमाश हुए गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार आगरा रेंज में चलाया गया। जिसे आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा जैसे क्षेत्रों में पूरी सख्ती के साथ लागू किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बदमाशों को सबक सिखाना था। इसी का परिणाम रहा कि आगरा में 15,मैनपुरी में चार इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए। फिरोजाबाद में तीन और मथुरा में दो इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े।

12 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त

बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ-साथ घोषित माफिया से 12 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की गई। यह विशेष अभियान को आगरा रेंज में 15 से लेकर 31 मई तक चलाया गया। जिसे ऑपरेशन प्रहार का नाम दिया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार माफिया राज पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। इसी को देखते हुए संपत्ति जब्त करने का कदम भी प्रदेश सरकार की तरफ से ही उठाया गया। राज्य में किसी भी तरह की गैर कानूनी गतिविधि करने पर संपत्ति जब्त करने और नष्ट करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

सीएए को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग के बाद लखनऊ के घंटाघर पर महिलाओं का प्रदर्शन

Rani Naqvi

बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: लगभग 6 में से 1 वृद्ध व्यक्ति करता है दुर्व्यवहार का अनुभव

bharatkhabar

अब हर कोई मोदी के करीब आना चाहता है: अमेरिकी थिंक टैंक

bharatkhabar