featured देश

Operation Ganga: भारतीय छात्रों के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का जत्था पहुंचा दिल्ली

Hardeep Singh Puri Operation Ganga: भारतीय छात्रों के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का जत्था पहुंचा दिल्ली

Operation Ganga || यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों का एक जत्था लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज दिल्ली लौट गए हैं। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 6611 भारतीय छात्रों को हंगरी के रास्ते भारत ले आया जा चुका है। वहीं दिल्ली पहुंची पर केंद्र मंत्री ने सभी छात्रों की सही सलामत रेस्क्यू किए जाने को लेकर खुशी जाहिर की जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर लिखा है “बुडापेस्ट से हमारे 6711 छात्रों के अंतिम बैच को  पहुंचाकर काफी खुशी हो रही है। जब युवा घर पहुंचेंगे और जल्द ही अपने माता-पिता और परिवारों के साथ होंगे तो खुशी, उत्साह और राहत का माहौल है।

इसी बीच रूस की ओर से यूक्रेन के 4 इलाकों में सीजफायर का ऐलान किया गया है इससे भारतीय छात्रों एवं नागरिकों को काफी राहत मिलेगी रूस की ओर से जिन चार इलाकों में सीजफायर का ऐलान किया गया है उसमें राजधानी कीव,मारियूपोल, खारकीव, सुमी शामिल है।

 

Related posts

अब भी अपोलो अस्पताल का जे जयललिता के इलाज का 44.56 लाख रुपये बकाया

Rani Naqvi

छत्तीसगढ़ : पुलिस के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर

Rahul srivastava

सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की तर्ज पर अब ब्लॉकों का भी होगा कायाकल्प: त्रिवेंद्र सिंह रावत

Trinath Mishra