featured साइन्स-टेक्नोलॉजी

भारतीय यूजर्स को लुभाने में लगीं चीनी कंपनियां, मेड इन इंडिया फीचर किया लॉन्च..

one plus 1 भारतीय यूजर्स को लुभाने में लगीं चीनी कंपनियां, मेड इन इंडिया फीचर किया लॉन्च..

भारत में एक के बाद एक करके कई मोबाइल कंपनियां फोन उतारती जा रही हैं। जिससे यूजर्स को फायदा हो रहा है। क्योंकि उनके सामने एक साथ कई सारे विकल्प आ गये हैं। हालाकि जब से भारत ने चीन के कई ऐप्स सहित समानों को बैन किया है। तब से लोग चीन के सामान को खरीदने से डर रहे हैं। इस बीच चीन की कंपनी वनप्लस ने मेड इन इंडिया के फिचर्स को लॉन्च किया है।

one plus 2 भारतीय यूजर्स को लुभाने में लगीं चीनी कंपनियां, मेड इन इंडिया फीचर किया लॉन्च..
वनप्लस ने आज ‘मेड इन इंडिया’ यूनीवर्सल सर्च फीचर लॉन्च कर दिया। इस फीचर के जरिए वनप्लस यूजर्स ऐप ड्रॉर के जरिए सर्च कर सकते हैं। कंपनी ने यह फीचर भारत में डिवेलप किया है। इसे कंपनी ने हैदराबाद के R&D सेंटर में डिवेलप किया है। मौजूदा समय में यह फीचर टेस्टिंग फेज में है। इसका बीटा वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड किया जा सकता है। टेस्टिंग के बाद फीडबैक के आधार पर इसे भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

वनप्लस के इस फीचर के जरिए अब यूजर्स सीधे ऐप ड्रॉर से सर्च कर सकेंगे। इससे पहले यूजर्स को सर्च के लिए 3 या उससे ज्यादा क्लिक करने पड़ते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल फाइल्स, कॉन्टैक्ट्स, डॉक्यूमेंट्स, म्यूजिक जैसे ऐप्स के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स मूवीज, नियरबाई लोकेशंस, सर्विस और कई अन्य ऐप्स के लिए कर सकते हैं।इस तकनीक के जरिए चीन की कंपनी ने भारत के लोगों से जुड़ने की कोशिश की है।

https://www.bharatkhabar.com/bus-hijacked-from-agra-found-in-jhansi/
इस फीचर के लॉन्च होते ही लोगों की तरफ से प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं वनप्लस स्काउट फीचर के अलावा कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए कई नए फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इसमें वर्क लाइफ बैलेंस और SMS कैटगराइजेशन और OxygenOS 11 जैसे फीचर्स शामिल हैं। खबरों की मानें तो ये सभी मेड इन इंडिया ही होंगे। जिनका आप बिना सिक्योरिटी के डर से फायदा उठा सकते हैं।

Related posts

अस्पताल से गायब संत गोपालदास, मां ने सरकार पर लगाए कई आरोप

Ankit Tripathi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित

Neetu Rajbhar

इसरो कल करेगा अब तक का सबसे बड़े प्रक्षेपण

Rahul srivastava