देश featured यूपी राज्य

फतेहपुर में कच्चे मकान की दीवार ढहने से चार लोग दबे, एक की मौत

फतेहपुर में कच्चे मकान की दीवार ढहने से चार लोग दबे, एक की मौत
 
फतेहपुर:  उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना हथगाँव क्षेत्र के कुतला गाँव निवासी सीताराम जो की मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार की जीविका चला रहा था। निर्धनता के कारण सीताराम  अपना मकान पक्का नहीं बनवा सका और कच्चे मकान में ही परिवार सहित रह रहा था। इधर कई दिनों से हो रही बारिश ने लोगो का जीना दूभर कर रखा था।
 फतेहपुर में कच्चे मकान की दीवार ढहने से चार लोग दबे,  एक की मौत
फतेहपुर में कच्चे मकान की दीवार ढहने से चार लोग दबे, एक की मौत
बारिश के चलते सीताराम का कच्चा मकान भी सुरक्षित नहीं रहा। मिटटी की कच्ची दीवारे पानी के कारण पूरी तरह भीग कर कमजोर हो चुकी थी जिसका अंदाजा सीताराम को नहीं हो सका। आज भी सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही थी। सीताराम पत्नी ब्रज रानी बेटा विकास और सीता राम की पोती रोज की तरह इस कच्ची छत के नीचे सो रहे थे। तभी इन लोगो के ऊपर पूरी कच्ची दीवार गिर गयी जिसके चलते यह सभी लोग उस मलबे में दब गए। तभी आस पास के लोगो को जैसे ही भनक लगी सभी लोग इस परिवार को मलबे के नीचे से निकालने में जुट गए।
बड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद दबे परिवार मो ग्रामीणों ने बाहर निकाला जिसमे सीताराम। ब्रज रानी। और पोती सुरक्षित निकले मगर सीताराम का बेटा विकास की मृत्यु हो चुकी थी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पांच नामा करके शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया। 

कच्ची दीवार लोगो के ऊपर गिरी

इस बारे में जब पूर्व प्रधान सीताराम से बात की गयी तो उसने बताया की हम सभी लोग सो रहे थे तभी कच्ची दीवार हम लोगो के ऊपर गिर गयी जिसमे हम सभी लोग डाब गए गाँव वालो ने बाहर निकाला जिसमे मेरे बेटे विकास की मौत हो गयी। सीताराम ने यह भी बताया की हमने कालोनी के लिए आवेदन किया था मगर हमको अभी तक नहीं मिली मौजूदा प्रधान से भी कहा मगर अभी तक हमारी कोई सुनवाई नहीं हुयी। 
 
वही जब इस बारे में तहसीलदार-चन्द्र शेखर यादव से बात की गयी तो उन्होंने बताया की रात के लगातार बारिश हो रही थी। इस बारिश के कारण कच्ची दीवार गिर गयी हैं। जिसमे पूर्व प्रधान सीताराम का बेटा विकास जिसकी उम्र लग भग 17 वर्ष मिटटी की दीवार गिरने से उसकी मौत हो गयी देवी आपदा के अंतर गत चार लाख रुपए आता हैं। कोशिश करूंगा आज शाम तक इनके एकाउंट में दाल दिया जायगा।

ये भी पढे़ं:-

Related posts

यूपी में Voter ID बनवाने के लिए हो जाएं तैयार, इस तारीख से चलेगा विशेष अभियान

Shailendra Singh

Aaj Ka Rashifal: 5 मई को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Rahul

लूट का विरोध करने पर मां-बेटी को फेंका ट्रेन से नीचे, मौत

bharatkhabar